Rajasthan Weather Update : एक बार फिर बदलेगा राजस्थान का मौसम, 17 अप्रैल आंधी-तूफान के साथ बारिश की संभावना
Rajasthan Weather Update राजस्थान में मौमस का मिजाज पूरी तरह से बदल चुका है. प्रदेश में अब गर्मी पड़नी शुरू हो चुकी है. राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 42.8 डिग्री सामान्य से 3.8 डिग्री अधिक दर्ज किया गया है.
Rajasthan Weather Update राजस्थान में मौमस पूरी तरह से बदल गया है. पिछले कुछ दिनों से प्रदेश में मौसम सामान्य बना हुआ है. ऐसे में एक फिर से प्रदेश में बारिश होने के आसार दिखाई दे रहे हैं.
Rajasthan Weather Update मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में मौसम शुष्क रहा. राज्य में अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री बढ़ोतरी दर्ज की गई है. सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 42.8 डिग्री सामान्य से 3.8 डिग्री अधिक दर्ज किया गया है.
Rajasthan Weather Update आज 16 अप्रैल को अधिकांश भागों में मौसम शुष्क रहने व अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री बढ़ोतरी होने की संभावना है. प्रदेश के अधिकांश भागों में आगामी 3-4 दिन मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है.
Rajasthan Weather Update हालांकि 17 अप्रैल को एक कमजोर विक्षोभ के प्रभाव से जयपुर, भरतपुर एवं बीकानेर संभाग तथा आसपास के क्षेत्र में कहीं-कहीं पर मेघ गर्जन के साथ आंधी, तेज हवाएं 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने की संभावना है.
इसके साथ ही हल्की बारिश होने की संभावना है. पश्चिमी राजस्थान के कुछ भागों में आगामी दिनों में अधिकतम तापमान 41 से 43 डिग्री सामान्य से 3 से 4 डिग्री अधिक दर्ज होने की संभावना है.
