Rajasthan Weather Update : राजस्थान में बदलेगा मौसम का मिजाज, फिर तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी
Rajasthan Weather Update : राजस्थान में अब बारिश के बाद मौसम बदलने लगा है. मौसम विभाग का कहना है कि आगामी एक हफ्ते मौसम शुष्क रहने वाला है. हालांकि एक एक कमजोर विक्षोभ के असर से कुछ इलाकों में अभी बादल छाए हुए हैं. जानें मौसम का ताजा अपडेट.
मौसम विभाग केअनुसार, आज यानी 11 अप्रैल को श्रीगंगानगर, बीकानेर जिलों और आसपास के क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर बादल गरजने के साथ हल्की बारिश, आकाशीय बिजली और कहीं-कहीं पर तेज हवा चलने की संभावना है. इन इलाकों में येलो अलर्ट जारी है.
एक कमजोर विक्षोभ के असर से 11 अप्रैल को बीकानेर संभाग में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं. आगामी दिनों में अधिकतम तापमान 3-4 डिग्री बढ़ोतरी होने की संभावना है.
मौसम विभाग का कहना है कि 11 अप्रैल को ज्यादातर राज्य में इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा और तापमान में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी रहने वाला है.
बीते 24 घंटों में प्रदेश में मौसम पूरी तरह शुष्क रहा. सबसे अधिक तापमान बाड़मेर में 37.5 डिग्री रहा जबकि सबसे कम तापमान फतेहपुर में 11.9 डिग्री दर्ज किया गया.
मौसम विभाग के अनुसार, हवा में नमी का स्तर 17 से 90 प्रतिशत बीच रहा, जिससे मौसम के बदलाव होने के संकेत मिल रही है.
