Surya Grahan 2026 LIVE : सूर्य ग्रहण के 2 मिनट 20 सेकंड का पल होगा सबसे खास, जानें ‘रिंग ऑफ फायर’ के बारे में सबकुछ
Surya Grahan 2026 Date Time in India, Sutak Kaal Kab Lagega LIVE Updates: हिंदू धर्म में ग्रहण का विशेष महत्व है। ऐसे ही साल 2026 का पहला सूर्य ग्रहण जल्द लगने वाला है। ये न केवल खगोलीय घटना है बल्कि ज्योतिषीय दृष्टिकोण से भी अत्यंत महत्वपूर्ण होने वाला है। इस बार का सूर्य ग्रहण काफी खास होने वाला है, क्योंकि शनि की मूल त्रिकोण राशि कुंभ में लगने के साथ-साथ शुक्र, बुध, राहु और सूर्य जैसे शक्तिशाली ग्रहों का जमावड़ा लगा हुआ है। फाल्गुन मास की अमावस्या तिथि को लगने वाला सूर्य ग्रहण ज्योतिषीय दृष्टि से काफी खास माना जाता रहा है। इस अवधि में राहु के साथ-साथ चंद्रमा का काफी अधिक प्रभाव देखने को मिलने वाला है। ये सूर्य ग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा। लेकिन इसका सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य देखने को मिलने वाला है। आइए जानते हैं ज्योतिषीय गणना के आधार पर साल के पहले सूर्य ग्रहण से संबंधित हर एक जानकारी…
Rajasthan 4th Grade Documents Verification Schedule : राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन शेड्यूल जारी
कब लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण 2026(Surya Grahan 2026 Time)
सूर्य ग्रहण की शुरुआत (आंशिक चरण): दोपहर 3:26 बजे
वलयाकार चरण की शुरुआत: शाम 5:12 बजे
ग्रहण का चरम/पीक समय: शाम 5:42 बजे
ग्रहण की समाप्ति: शाम 7:57 बजे
साल का पहला सूर्य ग्रहण भारत में दिखेगा कि नहीं
साल का पहला वलयाकाल सूर्य ग्रहण भारत में नजर नहीं आने वाला है। इसलिए सूतक काल भी मान्य नहीं होगा।
सूर्य ग्रहण 2026: मुख्य जानकारी
तारीख: 17 फरवरी 2026
प्रकार: वलयाकार सूर्य ग्रहण (Annular Solar Eclipse – ‘रिंग ऑफ फायर’)
समय (IST): भारतीय समयानुसार दोपहर 03:26 बजे से रात 07:57 बजे तक।
सूतक काल: भारत में सूतक काल मान्य नहीं होगा, क्योंकि ग्रहण नहीं होगा।
दृश्यता: दक्षिण अमेरिका, अफ्रीका के कुछ हिस्सों, अटलांटिक महासागर, जिम्बाब्वे, दक्षिण अफ्रीका, जाम्बिया, मोजम्बीक, मॉरीशस, अंटार्कटिका सहित तन्जानिया और दक्षिण अमेरिकी देशों
Rajasthan 4th Grade OMR Sheet Download : राजस्थान 4th ग्रेड चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ओमएमआर सीट जारी यहां से डाउनलोड करें
2 मिनट 20 सेकंड का पल होगा खास (Surya Grahan 2026 LIVE)
आज वलयाकार सूर्य ग्रहण होने वाला है। आज शाम 5:42 बजे के आसपास का समय काफी खास होगा, क्योंकि इस दौरान चंद्रमा सूर्य के केंद्र का लगभग 96 फीसदी हिस्सा ढक देगा और सूर्य का बाहरी किनारा चमकदार ‘रिंग ऑफ फायर’ की तरह दिखाई देगा।


