Rajasthan Weather Update : राजस्थान के 35 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, विभाग ने अलर्ट किया जारी
:Samsung 5G फोन 6 साल तक नहीं होगा पुराना, केवल ₹11499 में 50MP ट्रिपल कैमरा
Rajasthan Weather Update: राजस्थान में भारी बारिश का प्रकोप अभी भी जारी है. मौसम विभाग की तरफ से 5 सितंबर के लिए भी 35 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. इसी के साथ-साथ कहीं-कहीं पर आकाशीय बिजली गिरने का भी अलर्ट है.
राजधानी जयपुर, जोधपुर, अजमेर, सीकर और अलवर में दिनभर बादल छाए रहने के साथ रुक-रुककर हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है. दोपहर बाद कुछ इलाकों में तेज गर्जना और बिजली गिरने की आशंका है. ग्रामीण क्षेत्रों के किसानों और पशुपालकों को सलाह दी गई है कि वे खुले में कार्य करते समय सतर्क रहें और पेड़ों या बिजली के खंभों के नीचे शरण न लें.



