LPG Gas News : गैस ग्राहकों के लिए आफत… 26 अक्टूबर को थमेंगे सिलेंडर के पहिए, 236 रुपये KYC और 75 रुपये डिलीवरी की मांग

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
गैस ग्राहकों के लिए आफत… 26 अक्टूबर को थमेंगे सिलेंडर के पहिए, 236 रुपये KYC और 75 रुपये डिलीवरी की मांग

एलपीजी वितरकों ने सिलेंडर डिलीवरी चार्ज में 75 रुपये और केवाईसी के लिए 236 रुपये बढ़ाने सहित अन्य मांगों को लेकर 26 अक्टूबर को देशव्यापी हड़ताल और जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का ऐलान किया है। गोरखपुर में वितरकों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा और जिला पूर्ति अधिकारी से बैठक कर सुचारु वितरण सुनिश्चित करने को कहा।

तेल कंपनियों द्वारा नान-डोमेस्टिक एलपीजी सिलेंडरों की बिक्री को लेकर उन पर बिक्री लक्ष्य निर्धारित नहीं किए जाने चाहिए। इंडेंट में जबरन बदलाव की प्रक्रिया पर रोक लगनी चाहिए। एसोसिएशन ने एफटीएल की बिक्री को लेकर भी अपनी आपत्ति दर्ज कराई। पीएनजी के अनिवार्य उपयोग की व्यवस्था वापस लेनी चाहिए।

जिला पूर्ति अधिकारी बोले, ग्राहकों को न हो परेशानी
एलपीजी वितरकों ने विभिन्न समस्याओं और गैस वितरण व्यवस्था को लेकर मंगलवार को जिला पूर्ति अधिकारी अजय प्रताप सिंह के साथ बैठक की। जिला पूर्ति अधिकारी अजय प्रताप सिंह ने गैस वितरकों से कहा कि रसोई गैस सिलेंडर की वितरण व्यवस्था सुचारु रखें। ग्राहकों को कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए।

About The Author

Hello, I am Prakash Gehlot, Full Full-Time Blogger and Content Creator at Studyexpress.in the Website. I have 06+ years of experience in Digital Marketing and Content Creation in various fields like Govt Job, Exam Syllabus, Career News, Exams Preparation, etc

Leave a Comment

Join WhatsApp Channel