Rajasthan Weather Live : जयपुर से जोधपुर तक मूसलधार बारिश, नदी-नाले उफान पर, जानें आज कैसा रहेगा माैसम
Rajasthan Weather Live:— राजस्थान में मौसम में बदलाव जारी है। मानसून की भारी बारिश के कारण कई जिलों में नदी-नाले उफान पर हैं तो कई जगह बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। राजधानी जयपुर में शुक्रवार रात करीब 8 बजे एक बार फिर तेज बारिश शुरू हो गई। इसके अलावा सुबह भी यहां कई इलाकों में तेज बारिश हुई।
Silai Machine Yojana : महिलाओं में खुशी की लहर! मिलेगी सिलाई मशीन और ₹15,000 की आर्थिक सहायता।
वहीं, भीलवाड़ा, दौसा और टोंक में भी भारी बारिश के कारण नदी-नाले उफान पर हैं। कई इलाकों का जिला मुख्यालय से संपर्क टूट गया। सीकर-उदयपुर समेत कई जिलों में बारिश के कारण जलभराव से लोग परेशान रहे। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी मध्य प्रदेश और पूर्वी राजस्थान की सीमा पर बने वेलमार्क कम दबाव के सिस्टम के कारण राजस्थान के दक्षिणी जिलों में भारी बारिश का दौर जारी है।
Land Registry New Rule : जमीन खरीदने वालों के लिए बड़ी राहत, अब केवल ₹100 में होगी रजिस्ट्री
इस सिस्टम को देखते हुए मौसम विभाग ने आज उदयपुर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा और प्रतापगढ़ में रेड अलर्ट जारी किया है। बूंदी, कोटा, बारां, भीलवाड़ा, अजमेर, नागौर, बीकानेर, जोधपुर, जैसलमेर, बाड़मेर, पाली में येलो अलर्ट रहेगा। भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए अजमेर में शनिवार को स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित कर दिया गया है।



