Gold Price Today : सोने ने रचा इतिहास! एक हफ्ते में ₹3320 उछाल, चांदी ₹35000 महंगी
Gold Price Today: देश में सोने की कीमत में वीकली बेसिस पर तेजी बरकरार है। एक सप्ताह में 24 कैरेट गोल्ड 3320 रुपये मजबूत हुआ है। वहीं 22 कैरेट गोल्ड का भाव 3050 रुपये बढ़ा है। वर्तमान कीमत की बात करें तो 18 जनवरी 2026 को राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड का रेट 143930 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का हाजिर भाव 4603.51 डॉलर प्रति औंस पर है। आइए जानते हैं देश के कुछ बड़े शहरों में गोल्ड रेट…
सोने की कीमत : Gold Price Today
24 कैरेट सोने की कीमत 143930 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 131950 रुपये प्रति 10 ग्राम है। अमेरिका में महंगाई के कमजोर आंकड़ों ने अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ओर से प्रमुख ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदों को पक्का कर दिया है। ब्याज दर घटीं तो सोने और चांदी जैसे सेफ एसेट्स में निवेश बढ़ सकता है।
E-Shram Card Yojana 2026 : अब हर मजदूर को मिलेगी 3000 मासिक पेंशन, आवेदन प्रक्रिया शुरू
चांदी की कीमत : Gold Price Today
चांदी में भी वीकली बेसिस पर तेजी है। एक सप्ताह में भाव 35000 रुपये चढ़ा है। 18 जनवरी की सुबह चांदी की कीमत 295000 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। विदेशी बाजारों में हाजिर भाव 90.33 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर है। घरेलू बाजार में चांदी की कीमत साल 2026 में अब तक 22.4 प्रतिशत बढ़ चुकी है।
