Silver Price Today : चांदी हुई क्रैश! आई 1,30,000 रुपये की गिरावट, जानिये 3 फरवरी का सिल्वर रेट
PM Kisan Yojana 22nd Installment : इन किसानों की हुई बल्ले-बल्ले, अब 2 नहीं खाते में आएंगे 4000-4000 हजार आ गया बड़ा अपडेट!
Silver Price Today: चांदी के भाव में आज स्पॉट मार्केट में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। बजट आने के 2 दिन बाद भी चांदी के भाव में गिरावट जारी है। 3 फरवरी को चांदी 20,000 रुपये सस्ती हुई है। दिल्ली में बुलियन मार्केट में एक किलोग्राम चांदी का रेट 2,80,000 रुपये पर आ गया है। बीते हफ्ते की शुरुआत में एक किलोग्राम चांदी का भाव 4,10,000 रुपये से ऊपर पहुंच गया था। लेकिन अगर आज के 3 फरवरी के रेट को पीक रेट से तुलना करें तो बीते 10 दिनों में चांदी का भाव 1,30,000 रुपये प्रति किलोग्राम कम हो चुका है।
इंटरनेशनल मार्केट में कीमतें
3 फरवरी को अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी की कीमतों में जोरदार उछाल देखने को मिला। कॉमेक्स पर चांदी $83.79 प्रति औंस पर पहुंच गई, जो पिछले बंद भाव से करीब 8.8 फीसदी ज्यादा है। इससे संकेत मिला कि गिरावट के बाद बाजार में फिर से खरीदारी लौट सकती है। हालांकि घरेलू बाजार में तस्वीर थोड़ी अलग रही। MCX पर चांदी के फ्यूचर्स मंगलवार को 2,32,500 रुपये प्रति किलो पर बंद हुए। यह पिछले बंद भाव से करीब 1.6 फीसदी कम रहा। मजबूत डॉलर और मुनाफावसूली की वजह से घरेलू बाजार में दबाव बना रहा।
Kisan Credit Card 2026 : किसानों को मिलने लगेगा! KCC पर 5 लाख तक का लोन? बजट में वित्त मंत्री ने किया था ऐलान
क्यों आई चांदी में गिरावट
पिछले कुछ दिनों में चांदी रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गई थी। इसके बाद निवेशकों ने मुनाफा वसूली शुरू कर दी। इसके साथ ही US Federal Reserve ने जनवरी की बैठक में ब्याज दरों को 3.5–3.75 फीसदी पर स्थिर रखा। इसके अलावा अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने Kevin Warsh को फेड का अगला चेयरमैन नामित किया है। वॉर्श के सख्त रुख से डॉलर मजबूत हुआ, जिससे चांदी जैसी कीमती मेटल पर दबाव आया है।


