Gold-Silver Price Update : अब रुक गई गिरावट? रिकॉर्ड हाई से ₹2 लाख चांदी और ₹56,000 सोना सस्ता, फिर आई तेजी
Gold-Silver Price Update:- सोने और चांदी की कीमतों में सोमवार को देखने को मिली जोरदार गिरावट, लेकिन इसके बाद निचले स्तरों से इनमें खरीदारी लौट आई। शेयर बाजार के निवेशकों ने गोल्ड और सिल्वर ईटीएफ में निवेश किया, वहीं ट्रेडर्स ने भी नए पोजिशन बनाकर बाजार में सक्रियता दिखाई।
Rajasthan Gram Panchayat Chunav Voter list 2026 : राजस्थान ग्राम पंचायत चुनाव के लिए वोटर लिस्ट जारी यहां से देखें
Gold-Silver Price Update : जानकारी
पिछले चार दिनों में सोने और चांदी की कीमतों में रिकॉर्ड स्तर की गिरावट दर्ज की गई है। हालात ऐसे हैं कि चांदी अपने ऑल-टाइम हाई से करीब 2 लाख रुपये तक फिसल चुकी है, जबकि सोने के भाव में लगभग 56 हजार रुपये की कमी आई है। यह तेज गिरावट लगातार शॉर्ट सेलिंग और भारी बिकवाली के चलते देखने को मिली है।
Gold-Silver Price Update : चांदी के रेट
वायदा बाजार में 29 जनवरी को चांदी ने 4.20 लाख रुपये का रिकॉर्ड उच्च स्तर छू लिया था। लेकिन 2 फरवरी तक इसके दाम गिरकर करीब 2.25 लाख रुपये रह गए। यानी सिर्फ चार दिनों में चांदी की कीमत में लगभग 2 लाख रुपये की भारी गिरावट देखने को मिली। चांदी ने वायदा बाजार में 2 फरवरी को करीब तीन बार लोअर सर्किट लगाया। वहीं इससे पहले रविवार को भी इसमें तीन बार लोअर सर्किट लगने की स्थिति देखने को मिली थी।
Budget 2026 : बीड़ी, जूते, बैटरी सस्ती…! जानिए! बजट 2026 में क्या हुआ महंगा! क्या हुआ सस्ता!
Gold-Silver Price Update : घटे सोने के दाम
इसी तरह सोने की कीमतों में भी तेज गिरावट देखने को मिली। 29 जनवरी को गोल्ड ने 1.93 लाख रुपये का रिकॉर्ड उच्च स्तर पार किया था। इसके बाद दाम फिसलते चले गए और करीब 56 हजार रुपये की गिरावट के साथ 2 फरवरी को सोना 1.37 लाख रुपये के आसपास आ गया।
Gold-Silver Price Update : गिरावट के बाद आई रिकवरी, क्या बॉटम बन चुका है?
2 फरवरी (सोमवार) को MCX पर चांदी की कीमतों में दिन के दौरान भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। दोपहर 12:30 बजे तक चांदी करीब 39 हजार रुपये टूटकर 2.25 लाख रुपये के स्तर पर पहुंच गई थी। हालांकि, शाम 5 बजे तक इसमें जोरदार रिकवरी आई और गिरावट घटकर करीब 6 हजार रुपये रह गई, जिससे भाव 2.60 लाख रुपये तक पहुंच गए। इस तेजी से साफ है कि निचले स्तरों पर चांदी में अच्छी खरीदारी देखने को मिली। ऐसे में बाजार में यह माना जा रहा है कि चांदी ने अब अपना बॉटम बना लिया है।
सोमवार को सोने की कीमतों में भी दिन के दौरान तेज उतार-चढ़ाव देखने को मिला। दोपहर 12:30 बजे तक सोना करीब 10 हजार रुपये गिरकर 1.37 लाख रुपये के आसपास ट्रेड कर रहा था। हालांकि शाम 5 बजे तक इसमें भी जोरदार खरीदारी देखने को मिली और भाव बढ़कर 1.50 लाख रुपये के ऊपर पहुंच गए।
Gold-Silver Price Update : एक्सपर्ट्स की राय क्या है?
मार्केट एनालिस्ट्स का मानना है कि प्रॉफिट बुकिंग रही फिलहाल गिरावट की वजह, इसी कारण निचले स्तरों पर दोबारा खरीदारी देखने को मिल रही है। तकनीकी तौर पर सोने का मजबूत सपोर्ट ₹1,40,000 से ₹1,45,000 के बीच माना जा रहा है। यदि इस दायरे में खरीदारी बनी रहती है, तो कीमतों में अच्छी रिकवरी संभव है। वहीं, अगर सोना ₹1.55 लाख के ऊपर मजबूती से बंद होता है, तो एक नई तेजी की शुरुआत भी हो सकती है।
Aapki Beti Yojana : स्कूल जा रही बेटियों को सरकार देगी! 2500 रुपए, इस राज्य के लोग ले सकते हैं! फायदा
चांदी के लिए तकनीकी सपोर्ट करीब ₹2,44,000 से ₹2,55,500 के दायरे में माना जा रहा है। इस स्तर के आसपास खरीदारी बढ़ सकती है और कीमतों में फिर से तेजी देखने को मिल सकती है। कुछ एक्सपर्ट्स का कहना है कि मौजूदा गिरावट लॉन्ग टर्म बुलिश ट्रेंड का हिस्सा नहीं है, बल्कि यह एक छोटा करेक्शन है।उनके मुताबिक, यह गिरावट बुलियन बाजार में खरीदारी का मौका दे रही है। यदि सपोर्ट लेवल पर मांग बनी रहती है, तो आगे चलकर चांदी के दाम दोबारा ऊपर जा सकते हैं।
नोट: यहां सोने और चांदी को लेकर दिए गए विचार एक्सपर्ट्स के अनुमान पर आधारित हैं। निवेश से पहले किसी योग्य वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें।



