Gold Silver Price Hike : सोने-चांदी में तूफानी तेजी, दिन भर में ₹11000 तक बढ़े दाम; ज्वैलरी अब खरीदें या नहीं?

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Gold Silver Price Hike : सोने-चांदी में तूफानी तेजी, दिन भर में ₹11000 तक बढ़े दाम; ज्वैलरी अब खरीदें या नहीं?

सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों ने जबरदस्त छलांग (Gold Silver Price Hike) लगाई। अमेरिका और ईरान के बीच दो हफ्तों के सीजफायर (Trump Iran Ceasefire Gold Impact) समझौते के बाद वैश्विक बाजार में आए सकारात्मक बदलावों का सीधा असर भारत में कीमती धातुओं पर पड़ा है।

Pradhan Mantri MUDRA Yojana : ना गारंटी, ना क्रेडिट हिस्ट्री…₹20 लाख तक लोन देने को तैयार बैठी मोदी सरकार

क्या रहे आज के नए भाव?

दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत एक ही दिन में करीब 5% यानी 11,000 रुपये बढ़कर 2,51,000 रुपये (Silver Price Hike) प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। वहीं, 99.9% शुद्धता वाले सोने के दाम भी 3,200 रुपये की बड़ी बढ़त के साथ 1,56,400 रुपये (Gold Price Today) प्रति 10 ग्राम हो गए हैं।

तेजी की प्रमुख वजह क्या है?

PM Modi On LPG Price Live : LPG सिलेंडर पर गुड न्यूज : एक झटके में 327 रुपये घट जाएगा रेट! PM मोदी के पास पहुंचा प्रपोजल

एक्सपर्ट्स के अनुसार, पश्चिम एशिया में तनाव कम होने और भू-राजनीतिक हालात सुधरने से बुलियन मार्केट में जोश लौटा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और ईरान के बीच हुए समझौते के तहत ईरान ‘होर्मुज स्ट्रेट’ को सुरक्षित परिवहन के लिए खोलने पर राजी हो गया है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार की बात करें तो वहां भी सोने का भाव 4,803.33 डॉलर प्रति औंस और चांदी की कीमत 77.33 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गई है। वैश्विक स्तर पर आई इस मजबूती के कारण सोने की कीमतें तीन सप्ताह के उच्चतम स्तर के करीब पहुंच गई हैं, जिससे निवेशकों में उत्साह है।

क्या है सोने का अगला टारगेट प्राइस?

ऑगमोंट की रिसर्च हेड रेनिशा चैनानी के अनुसार, ईरान ने हॉर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) को फिर से खोलने पर सहमति जताई है, जो भारत जैसे तेल आयातक देशों के लिए बड़ी राहत है। ट्रंप को ईरान की ओर से 10 सूत्रीय प्रस्ताव मिला है, जिसे उन्होंने समझौते के लिए एक अच्छा आधार माना है।

Pradhan Mantri Ujjwala Yojana : प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना : 300 रुपये सस्ता मिल रहा है सिलेंडर, ऐसे उठाएं फायदा

एक्सपर्ट्स का मानना है कि सोने ने 4,800 डॉलर का स्तर पार कर लिया है, जो तेजी का संकेत है। अगर यह माहौल बना रहा, तो अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 5,000 डॉलर और घरेलू बाजार में 1.59 लाख रुपये (Gold Target 159000 Rupees) प्रति 10 ग्राम के अगले लक्ष्य को छू सकता है।

About The Author

Hello, I am Prakash Gehlot, Full Full-Time Blogger and Content Creator at Studyexpress.in the Website. I have 06+ years of experience in Digital Marketing and Content Creation in various fields like Govt Job, Exam Syllabus, Career News, Exams Preparation, etc

Leave a Comment

Join WhatsApp Channel