Gold-Silver Prices : सोना 1600 रुपये गिरा, चांदी 5700 रुपये फिसली
Gold-Silver Prices:–सर्राफा बाजार में 17 अप्रैल को सोने और चांदी में गिरावट आई। चांदी 5,700 रुपये गिरकर 2.53 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। सोना 1,600 रुपये गिरकर 1.56 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। घरेलू बाजार में कमजोर मांग का असर सोने और चांदी की कीमतों पर पड़ा। हालांकि, गोल्ड फ्यूचर्स और सिल्वर फ्यूचर्स में मजबूती दिखी।
गोल्ड फ्यूचर्स और सिल्वर फ्यूचर्स में तेजी
Gold-Silver Prices कमोडिटी एक्सचेंज MCX में सिल्वर फ्यूचर्स 1.72 फीसदी यानी 4,197 रुपये चढ़कर 2,52,800 रुपये प्रति किलोग्राम चल रहा था। गोल्ड फ्यूचर्स 0.24 फीसदी यानी 391 रुपये की हल्की मजबूती के साथ 1,53,543 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहा था। विदेशी बाजार में भी गोल्ड और सिल्वर में हल्की तेजी देखने को मिली।
गोल्ड की कीमतें सीमित दायरे में रहने की उम्मीद
Gold-Silver Prices इसका प्राइस 1,600 रुपये गिरकर 1,56,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। एलकेपी सिक्योरिटीज में वीपी रिसर्च एनालिस्ट जतिन त्रिवेदी ने कहा, “हफ्ते के अंत में कई प्रमुख डेटा आने से पहले गोल्ड की कीमतें सीमित दायरे में बनी हुई हैं।” उन्होंने कहा कि गोल्ड में कंसॉलिडेशन दिख रहा है। इसकी कीमतें फिलहाल सीमित दायरे में बने रहने की उम्मीद है।
मध्यपूर्व की लड़ाई शुरू होने के बाद गोल्ड 8% फिसला
Gold-Silver Prices अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच लड़ाई शुरू होने के बाद से गोल्ड की कीमतें करीब 8 फीसदी गिरी हैं। आम तौर पर जियो पॉलिटिकल टेंशन बढ़ने पर गोल्ड में तेजी आती है। लेकिन, 28 फरवरी को मध्यपूर्व में लड़ाई शुरू होने के बाद से गोल्ड में कमजोरी दिखी है। इसकी वजह डॉलर में मजबूती है। उधर, अमेरिका में फेडरल रिजर्व के इंटरेस्ट रेट घटाने की उम्मीद कम हुई है। इंटरेस्ट रेट घटने पर गोल्ड की चमक बढ़ती है।
अक्षय तृतीया पर गोल्ड की मांग बढ़ने की उम्मीद
Gold-Silver Prices भारत में 19 अप्रैल को अक्षय तृतीया है। इस मौके पर गोल्ड खरीदना शुभ माना जाता है। इस मौके पर गोल्ड की डिमांड बढ़ जाती है। पिछले साल अक्षय तृतीया से इस साल अक्ष तृतीया के बीच गोल्ड ने निवेशकों को अच्छा रिटर्न दिया है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि इनवेस्टर्स गोल्ड ईटीएफ में निवेश कर सकते हैं। इसमें निवेश करना बहुत आसान है। घर बैठे गोल्ड ईटीएफ में निवेश किया जा सकता है। हालांकि, इसके लिए डीमैट अकाउंट जरूरी है।
