Rajasthan Weather Today : राजस्थान के 19 जिलों में बारिश की चेतावनी ! 3 दिन बाद फिर सक्रिय होगा मानसून
राजस्थान में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया है। राजस्थान में आज शुक्रवार को 19 जिलों में हल्की बारिश के आसार जताए गए है। मौसम विभाग के अनुसार 20 जुलाई को 17 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट है। साथ ही मानसून एक्टिविटी फिर से शुरू होने का भी अनुमान है।
मौसम विभाग के अनुसार, वर्तमान में मानसून ट्रफ लाइन सामान्य से उत्तर की ओर यानी हिमालय की तरफ शिफ्ट हो गई है। आज यह ट्रफ लाइन जम्मू, बरेली और डाल्टनगंज से होकर गुजर रही है। गुरुवार को पूर्वी भारत के ओडिशा और पश्चिम बंगाल तट के ऊपर एक ‘वेल मार्क्ड लो प्रेशर एरिया’ (WML – कम दबाव का क्षेत्र) बना हुआ था। इस मौसमी बदलाव के कारण राजस्थान में मानसून की परिस्थितियां कमजोर बनी हुई हैं।
मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक 17 जुलाई को राजस्थान के कई हिस्सों में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। इस दौरान कोटपुतली-बहरोड़, खैरथल-तिजारा, अलवर, डीग, भरतपुर, दौसा, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर, सिरोही, उदयपुर, सलूंबर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़, चित्तौड़गढ़, बारां और झालावाड़ जिलों में बारिश की संभावना है।
2 लाख की डाउन पेमेंट पर Mahindra Scorpio N खरीदें तो हर महीने कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
फिर सक्रिय होगा मानसून
मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में कमजोर पड़े मानसून के बीच राहत की खबर यह है कि 21 जुलाई से बारिश की गतिविधियों में एक बार फिर बढ़ोतरी होगी। पूर्वी राजस्थान के कोटा, भरतपुर और जयपुर संभाग के कुछ भागों में 21 जुलाई से मेघगर्जन के साथ बारिश का दौर शुरू होगा। Rajasthan Weather इसके बाद, 22-23 जुलाई से राज्य के पश्चिमी और मध्य भागों में बारिश के आसार बनने वाले है।
आगे का मौसम : 20 जुलाई को बारिश
राजस्थान के श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, झुंझुनूं, सीकर, अलवर, जयपुर, दौसा, भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर, टोंक, बूंदी, कोटा, बारां और झालावाड़ में बारिश का येलो अलर्ट है।
