Scorpio N on EMI : गाड़ी में 6 एयरबैग, ABS के साथ EBD, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, हिल होल्ड कंट्रोल और हिल डिसेंट कंट्रोल जैसे सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं. आइए EMI की डिटेल्स जानते हैं.
अगर आप एक दमदार, बड़ी और भरोसेमंद SUV खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो Mahindra Scorpio N आपके लिए बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकती है. इस गाड़ी को खरीदने के लिए जरूरी नहीं है कि आप एक साथ ही फुल पेमेंट करें, आप इस गाड़ी को हर महीने EMI देकर भी खरीद सकते हैं. इसके लिए आपको गाड़ी का फाइनेंस प्लान जानना होगा और यह भी डिटेल लेनी होगी कि कितनी डाउन पेमेंट देने के बाद आप गाड़ी की चाबी घर ला सकते हैं?
Mahindra Scorpio-N के बेस पेट्रोल वेरिएंट Z2 E की एक्स-शोरूम कीमत 13.49 लाख रुपये है. इस एक्स-शोरूम कीमत में 1.34 लाख रुपये RTO फीस और 81 हजार रुपये का इंश्योरेंस लगता है. इसके अलावा दूसरे चार्जेस मिलाने के बाद गाड़ी की ऑन-रोड कीमत 15.78 लाख रुपये हो जाती है.
गाड़ी खरीदने के लिए कितनी बनेगी EMI?
अगर आप 2 लाख रुपये की डाउन पेमेंट देने के बाद इस गाड़ी को खरीदते हैं तो 9.8 फीसदी ब्याज दर से 4 साल के लिए आपको हर महीने 34 हजार 796 रुपये EMI के तौर पर देने होंगे. अगर आप यही लोन 5 साल के लिए लेते हैं तो EMI की राशि 29 हजार 125 रुपये हो जाएगी. इसके साथ ही 6 और 7 साल के लिए लोन लेने पर EMI 25,374 और 22,721 रुपये बनेगी.
Pragati Mission : किसानों-युवाओं के लिए स्कीम, 20 लाख अन्नदाताओं को फायदा, 20 हजार युवा शुरू करेंगे एग्री-बिजनेस
Mahindra Scorpio-N का पेट्रोल मॉडल करीब 12 से 13 किलोमीटर प्रति लीटर तक का माइलेज देता है. वहीं डीजल वेरिएंट लगभग 15 से 17 किलोमीटर प्रति लीटर तक चल सकता है. इतनी बड़ी एसयूवी के हिसाब से यह माइलेज अच्छा माना जाता है.
फीचर्स की बात करें तो स्कॉर्पियो-एन में कई मॉडर्न फीचर्स दिए गए हैं. इसमें 8-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कारप्ले, Sony का प्रीमियम साउंड सिस्टम, इलेक्ट्रिक सनरूफ, डुअल-जोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, वायरलेस मोबाइल चार्जर और क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए गए हैं. ये फीचर्स सफर को ज्यादा आरामदायक बनाते हैं.
सेफ्टी के मामले में भी यह एसयूवी काफी मजबूत है. इसमें 6 एयरबैग, ABS के साथ EBD, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), हिल होल्ड कंट्रोल और हिल डिसेंट कंट्रोल जैसे सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं, जो मुश्किल रास्तों पर भी ड्राइविंग को सेफ बनाते हैं.
वीवो का सस्ता स्मार्टफोन Vivo Y05e लॉन्च, आया 5150mAh बैटरी और 8GB RAM की ताकत के साथ वीवो का नया बजट स्मार्टफोन
केबिन के अंदर यात्रियों के लिए पर्याप्त जगह मिलती है. यह एसयूवी 6-सीटर और 7-सीटर दोनों ऑप्शन में मौजूद है, इसलिए बड़ी फैमिली के लिए भी यह एक अच्छा ऑप्शन साबित होती है. इसकी हाई सीटिंग पोजिशन की वजह से ड्राइवर को सड़क का बेहतर व्यू मिलता है. इसके कुछ वेरिएंट में ADAS भी मिलता है, जो कई मॉ़डर्न सेफ्टी फीचर्स के जरिए सफर को और ज्यादा सेफ बनाता है.