Rajasthan Weather 2026 : राजस्थान के 22 से ज्यादा जिलों में होने जा रही झमाझम बारिश! ‘ऑरेंज-यलो अलर्ट’ जारी, जानें अपने जिले का हाल
Rajasthan Weather Update: 12 अगस्त को राजस्थान के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहेगा. जोधपुर, सवाई माधोपुर समेत 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट है. तेज मेघगर्जन के साथ 40-50 KM प्रति घंटे की हवाएं चल सकती हैं. दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में भारी बारिश की संभावना है.
PM Kisan Yojana News : इन किसानों को मिलेंगे अगली किस्त में 4 हजार, जानें किनका नाम शामिल
Rajasthan Weather Update: राजस्थान में सावन झूम-झूमकर बरस रहा है. नदी-तालाब, पोखर-नालों से लेकर गलियां और सड़कें पानी से लबालब हो चुकी हैं. लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो चुका है. कई जगहों पर तो जलभराव और बारिश के चलते जनहानि की भी खबरें आ रही हैं. इन सबके बीच मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने ताजा अलर्ट जारी कर दिया है. मौसम विभाग ने करीब 22 जिलों में तेज बारिश और मेघगर्जन की चेतावनी जारी की है.
जयपुर मौसम विभाग के अनुसार, आज 12 अगस्त को जयपुर, भरतपुर, अजमेर, कोटा, उदयपुर और जोधपुर संभाग के कुछ भागों में मध्यम से कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है. दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में कुछ स्थानों पर भारी और एक-दो स्थानों पर अति भारी बारिश भी हो सकती है. भारत मौसम विज्ञान विभाग के जयपुर केंद्र की चेतावनियों के अनुसार इस दौरान कुछ जिलों में मेघगर्जन के साथ तेज हवाएं चलने की भी आशंका है.
जोधपुर समेत इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट
जयपुर मौसम केंद्र की 12 अगस्त को जारी तत्काल मौसम चेतावनी में जोधपुर, सवाई माधोपुर, टोंक, प्रतापगढ़, सलूम्बर और करौली जिलों तथा आसपास के इलाकों के लिए ऑरेंज अलर्ट दिया गया है. इन क्षेत्रों में कहीं-कहीं मध्यम से तीव्र मेघगर्जन के साथ अचानक 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. साथ ही हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है.
कई जिलों में येलो अलर्ट
बूंदी, कोटा, डूंगरपुर, उदयपुर, बांसवाड़ा, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, धौलपुर, जयपुर, दौसा, नागौर, बालोतरा, बाड़मेर और फलोदी में भी मौसम को लेकर सावधानी की जरूरत है. अजमेर और ब्यावर जिलों तथा आसपास के क्षेत्रों में भी हल्की से मध्यम बारिश, मेघगर्जन और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है.
13 अगस्त से बारिश की गतिविधियों में कमी
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 13 अगस्त से प्रदेश में भारी बारिश की गतिविधियों में कमी आने की संभावना है. वहीं, पूर्वी राजस्थान में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और एक-दो जगहों पर भारी बारिश हो सकती है. 12 अगस्त के मुकाबले बारिश का असर धीरे-धीरे कम होने की उम्मीद है, लेकिन पूर्वी हिस्सों में पूरी तरह राहत नहीं मानी जा सकती.
