Rajasthan Ka Mausam : खत्म हुआ इंतजार, कल से फिर होगी बारिश, पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान के इन जिलों में बरसेंगे बादल
Rajasthan Weather Update: राजस्थान में मौसम की बेरुखी के बाद अब बारिश का दौर फिर से शुरू होने वाला है। 11 सितंबर से पूर्वी राजस्थान के कुछ जिलों में बारिश होने की मौसम विभाग ने आशंका जताई है। आगे जानिए आपके जिले में भी बारिश होगी या नहीं।
राजस्थान में पिछले कुछ दिनों से जारी शुष्क हवाओं और कड़ाके की धूप से परेशान लोगों के लिए राहत की बड़ी खबर सामने आई है। मौसम विज्ञान केंद्र, जयपुर की ओर से जारी ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, राज्य में मानसून एक बार फिर अपनी चाल बदलने जा रहा है। जहां वर्तमान में पश्चिमी हवाओं के प्रभाव से मौसम सूखा बना हुआ है, वहीं 11 सितंबर से बारिश का नया और मजबूत दौर शुरू होने वाला है।
बंगाल की खाड़ी में बन रहा नया सिस्टम
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, 11 सितंबर को बंगाल की खाड़ी से सटे उत्तरी आंध्र प्रदेश और दक्षिणी उड़ीसा तट पर एक नया कम दबाव का क्षेत्र विकसित हो रहा है। इस मौसमी प्रणाली के सक्रिय होते ही राजस्थान के वायुमंडल में नमी बढ़ेगी, जिससे थमा हुआ मानसून फिर से रफ्तार पकड़ेगा।
LPG Booking Rules : LPG गैस सिलेंडर बुकिंग का 45 दिन वाला नियम खत्म, अब 25 दिन में ही होगी बुकिंग
पूर्वी राजस्थान: 11 सितंबर से बदलेगा मिजाज
शुरुआती असर (11 सितंबर): जयपुर, भरतपुर और कोटा संभाग के जिलों में हल्की से मध्यम दर्ज की बारिश के साथ नए स्पेल का आगाज होगा।
बारिश में बढ़ोतरी (12 से 15 सितंबर): मानसून का दायरा बढ़ेगा और अजमेर, उदयपुर, जयपुर, भरतपुर तथा कोटा संभाग के कई हिस्सों में झमाझम बारिश की गतिविधियों में तेजी आएगी।
भारी बारिश का अलर्ट (13-14 सितंबर): कोटा संभाग और आसपास के इलाकों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट है। यहां कुछ स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश दर्ज की जा सकती है।
पश्चिमी राजस्थान: छिटपुट बौछारों की संभावना
13 से 15 सितंबर के बीच मरुधरा के बीकानेर और जोधपुर संभाग में मौसम सुहावना रहेगा। हालांकि यहाँ भारी बारिश के आसार कम हैं, लेकिन कई स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी या छिटपुट बौछारें पड़ने की उम्मीद है।
कोटा और हाड़ौती में 13 व 14 सितंबर को भारी बारिश
मानसून के इस री-एंट्री से खेतों में खड़ी फसलों को संजीवनी मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। कोटा और हाड़ौती अंचल में 13 व 14 सितंबर को भारी बारिश की संभावना को देखते हुए निचले इलाकों में रहने वाले लोगों और यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं को मौसम की स्थिति पर नजर रखने की सलाह दी गई है। अगर आप अगले 3-4 दिनों में जयपुर, कोटा, उदयपुर या अजमेर की तरफ घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो अपने साथ छाता और रेनकोट रखना न भूलें।
