गैस ग्राहकों के लिए आफत… 26 अक्टूबर को थमेंगे सिलेंडर के पहिए, 236 रुपये KYC और 75 रुपये डिलीवरी की मांग
तेल कंपनियों द्वारा नान-डोमेस्टिक एलपीजी सिलेंडरों की बिक्री को लेकर उन पर बिक्री लक्ष्य निर्धारित नहीं किए जाने चाहिए। इंडेंट में जबरन बदलाव की प्रक्रिया पर रोक लगनी चाहिए। एसोसिएशन ने एफटीएल की बिक्री को लेकर भी अपनी आपत्ति दर्ज कराई। पीएनजी के अनिवार्य उपयोग की व्यवस्था वापस लेनी चाहिए।
जिला पूर्ति अधिकारी बोले, ग्राहकों को न हो परेशानी
एलपीजी वितरकों ने विभिन्न समस्याओं और गैस वितरण व्यवस्था को लेकर मंगलवार को जिला पूर्ति अधिकारी अजय प्रताप सिंह के साथ बैठक की। जिला पूर्ति अधिकारी अजय प्रताप सिंह ने गैस वितरकों से कहा कि रसोई गैस सिलेंडर की वितरण व्यवस्था सुचारु रखें। ग्राहकों को कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए।
