PM Kisan 24th Installment : 9.34 cr किसानों के खाते में आएंगे ₹2000, कल जारी होगी PM Kisan की 24वीं किस्त

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

PM Kisan 24th Installment: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त का इंतजार कर रहे किसानों के लिए अहम अपडेट है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 अक्टूबर को गुजरात से योजना की नई किस्त जारी करेंगे. इसके तहत देशभर के 9.34 करोड़ से अधिक किसान परिवारों को ₹18,680 करोड़ से ज्यादा मिलेंगे.

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-Kisan) की 24वीं किस्त का इंतजार कर रहे किसानों के लिए बड़ी खबर है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 अक्टूबर को गुजरात के बनासकांठा जिले से इस किस्त की राशि जारी करेंगे. इसके तहत देशभर के 9.34 करोड़ से अधिक किसान परिवारों को ₹18,680 करोड़ से ज्यादा की आर्थिक मदद मिलेगी. गुजरात के कृषि मंत्री जीतू वाघाणी ने बुधवार को यह जानकारी दी. मोदी 30 और 31 अक्टूबर को गुजरात के दौरे पर रहेंगे. गुजरात दौरे के दूसरे दिन, 31 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नर्मदा जिले के एकता नगर में राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह में शामिल होंगे. यह कार्यक्रम देश के पहले गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर आयोजित किया जाएगा.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बनासकांठा जिले के भीलडी में आयोजित राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम में पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त जारी करेंगे. इस दौरान देशभर के पात्र किसान परिवारों के खातों में आर्थिक सहायता भेजी जाएगी. गुजरात के कृषि मंत्री जीतू वाघाणी ने बताया कि राज्य के 52.33 लाख से अधिक किसान परिवारों को ₹1,051 करोड़ से ज्यादा की राशि मिलेगी. उन्होंने भीलडी में ‘पीएम किसान उत्सव दिवस’ कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा के बाद यह जानकारी दी.

पीएम किसान में सालाना ₹6,000 मिलते हैं

About The Author

Hello, I am Prakash Gehlot, Full Full-Time Blogger and Content Creator at Studyexpress.in the Website. I have 06+ years of experience in Digital Marketing and Content Creation in various fields like Govt Job, Exam Syllabus, Career News, Exams Preparation, etc

Leave a Comment

Join WhatsApp Channel