PM Kisan Samman Nidhi Yojana : PM किसान की 23वीं किस्त से पहले करें ये काम! अगर की ये 3 गलतियां, तो लिस्ट से कट जाएगा आपका नाम
PM Kisan Samman Nidhi Yojana-प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त मिलने के बाद किसानों को अब 23वीं किस्त का इंतजार है. PM Kisan Samman Nidhi की 23वीं किस्त का मध्यप्रदेश के लाखों किसानों को बेसब्री से इंतजार है. इस योजना की 22वीं किस्त 13 मार्च को जारी की गई थी. केंद्र सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत सरकार देशभर के किसानों की आर्थिक मदद करती है…!
योजना का मकसद किसनों को आर्थिक रूप से मजबूत करना है. पीएम किसान योजना के तहत किसानों को 6 हजार रुपए का आर्थिक सहायता तीन किस्तों में दी जाती है. लेकिन योजना की अगली किस्त जारी होने से पहले किसान ये काम कर लें नहीं तो आपकी किस्त अटक सकती है…!
गलतियों की वजह से नहीं आता है पैसा
पीएम किसान सम्मान योजना में कई बार छोटी-छोटी गलतियों या दस्तावेजों में कमी कारण लाभार्थियों का नाम सूची से हटा दिया जाता है. इस वजह से किस्त का पैसा अटक जाता है. ऐसे में किसानों के लिए समय रहते अपनी जानकारी अपडेट करना जरूरी है. : PM Kisan Samman Nidhi Yojana
Good News : राजस्थान के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, मिलेगा बिना ब्याज लोन
ई-केवाईसी है जरूरी
इस योजना का लाभ लेने के लिए ई-केवाईसी सबसे जरूरी है. जिन भी किसानों की ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी नहीं होगी, उन्हें अगली किस्त का लाभ नहीं मिल पाएगा. अगर आपने अभी तक ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी नहीं की है तो आपकी किस्त भी रुक सकती है.: PM Kisan Samman Nidhi Yojana
आधार और बैंक खाते की जानकारी में सुधार
योजना की किस्त रुकने की एक और बड़ी वजह आधार कार्ड और बैंक खाते की जानकारी का मैच न होना है. कई बार किसान के नाम के स्पेलिंग आधार कार्ड और बैंक रिकॉर्ड में अलग होती है, या फिर बैंक खाते से आधार कार्ड लिंक न होना. ऐसी स्थिति में भुगतान स्वीकार नहीं किया जाता है. किसान इन गड़बड़ियों को ठीक करा लें.
दूसरी अहम चीज है भूमि रिकॉर्ड का अपेडट होना है. सरकार अब लैंड सीडिंग यानी भूमि सत्यापन पर विशेष जोर दे रही है. जिन किसानों की जमीन से जुड़ी जानकारी सरकारी रिकॉर्ड में सही ढंग से अपडेट नहीं है या जिनके लैंड रिकॉर्ड का सत्यापन अधूरा है, उनका नाम लाभार्थी सूची से काटा जा सकता है.: PM Kisan Samman Nidhi Yojana
Best 110CC Bikes in India : Hero Splendor से ज्यादा पावरफुल हैं! ये बाइक! कीमत मात्र ₹56,850 से शुरू
कैसे चेक करें पात्रता का स्टेटस
अगर आप चाहते हैं कि आपकी किस्त का पैसा बिना रुकावट के खाते में आए, तो तुरंत पीएम किसान की आधिकारकि वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाकर अपना बेनेफिशियरी स्टेटस चेक करें. यहां आपको पता चल जाएगा कि आपकी ई-केवाईसी पूरी है या नहीं, और लैंड सीडिंग का स्टेटस क्या है.
ई-केवाईसी पूरी करना अब बेहद आसान है. इसके लिए किसान को सबसे पहले पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा. वहां फार्मर्स कॉर्नर सेक्शन में ई-केवाईसी के ऑप्शन पर क्लिक करें. इसके बाद अपना आधार नंबर दर्ज करें और सर्च बटन दबाएं. अब अपने आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर ओटीपी के लिए निर्देश का पालन करें.
ओटीपी के जरिए सबमिशन
मोबाइल पर ओटीपी मिलने के बाद, उसे दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें. अगर आपकी सभी जानकारी सही है, तो ई-केवाईसी पूरी होने के मैसेज स्क्रीन पर दिखाई देगा. अगर आधार लिंब मोबाइल नंबर पास न हो, तो किसान कॉमन सर्विस सेंटर पर जाकर बायोमेट्रिक तरीके से भी इस प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं.: PM Kisan Samman Nidhi Yojana
Tecno Pop X 5G भारत में लॉन्च, 6500mAh बैटरी के साथ 15999 रुपये में बजट स्मार्टफोन
