Rajasthan Weather Update : राजस्थान में 46°C तापमान के बीच तेज हवाओं और धूल भरी आंधी के साथ होगी बारिश

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Rajasthan Weather Update : राजस्थान में 46°C तापमान के बीच तेज हवाओं और धूल भरी आंधी के साथ होगी बारिश

Rajasthan Weather Update: राजस्थान का मौसम इन दिनों बिगड़ा हुआ है. कई इलाकों में बारिश हो रही है तो कई क्षेत्रों में तेज गर्म हवाएं चल रही हैं. ऐसे में मौसम विभाग ने 28, 29 और 30 अप्रैल को प्रदेश के कई इलाकों में आंधी के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है.

PM Kisan Samman Nidhi Yojana : PM किसान की 23वीं किस्त से पहले करें ये काम! अगर की ये 3 गलतियां, तो लिस्ट से कट जाएगा आपका नाम

मौसम विभाग के मुताबिक, 28, 29 और 30 अप्रैल को प्रदेश के कई इलाकों बादल गरजने के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. साथ ही तेज हवाओं और धूल भरी आंधी भी चलने के आसार हैं.

मौसम विभाग का कहना है कि बीकानेर जिलों और आसपास के इलाकों में अलग-अलग स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश, आकाशीय बिजली और कहीं-कहीं पर पर धूलभरी तेज हवा को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है.

इस दौरान कुछ इलाकों में ओले भी गिर सकते हैं. IMD के मुताबिक, इन तीन दिनों में हवाओं की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है. वहीं, पूर्वी राजस्थान में बारिश और बिजली गिरने की गतिविधियां अधिक देखी जा सकती हैं जबकि पश्चिमी भागों में भी कुछ जगहों मौसम बदल सकता है.

मौसम विभाग का कहना है कि राजधानी जयपुर में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और तेज हवा चल सकती है. पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर जिले में धूलभरी आंधी और हल्की बारिश होने के आसार हैं.

PM Kisan Yojana 2026 : 23वीं किस्त के ₹2000 चाहिए तो तुरंत करें ये 2 काम, सरकार ने जारी किया नया अपडेट

मौसम विभाग के मुताबिक, एक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने और बंगाल की खाड़ी से आने वाली पूर्वी हवाओं के प्रभावी होने से दोपहर बाद आगामी 3-4 दिन मेघगर्जन के साथ आंधी (40-50 Kmph) व कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है.

राजस्थान में इन दिनों भीषण गर्मी का दौर जारी है, जहां अधिकतर जिलों में तापमान 44 से 46 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा रहा है. राजधानी जयपुर में तापमान 43.5°C दर्ज रहा, जबकि रात का पारा भी बढ़कर 31.7°C तक पहुंच गया.

वहीं, मई के प्रथम सप्ताह में भी राज्य में कहीं-कहीं हीट वेव की परिस्थितियां दर्ज होने और दोपहर बाद मेघगर्जन, आंधी की गतिविधियां दर्ज होने की संभावना है.

जैसलमेर सबसे गर्म रहा, जहां 46.4°C तापमान रहा. वहीं बाड़मेर में 46°C, कोटा में 45.7°C और चित्तौड़गढ़ में 45.4°C दर्ज किया गया. चूरू, बीकानेर, फलोदी, पिलानी और जोधपुर जैसे क्षेत्रों में भी तापमान 45°C के पार पहुंच गया है.

Rajasthan Summer Vacation Date : राजस्थान में गर्मी छुट्टी को लेकर आया बड़ा अपडेट, बदलाव के साथ तारीखों की हुई घोषणा

हालांकि कई जगहों पर मौसम में बदलाव हुआ, आंधी, मेघगर्जन और हल्की बारिश दर्ज की गई. बानसूर, कोटपुतली और चिड़ावा में 10-10 मिमी बारिश हुई, लेकिन इसके बावजूद गर्मी से राहत नहीं मिली और कई जिलों में हीटवेव का असर लगातार जारी है.

About The Author

Hello, I am Prakash Gehlot, Full Full-Time Blogger and Content Creator at Studyexpress.in the Website. I have 06+ years of experience in Digital Marketing and Content Creation in various fields like Govt Job, Exam Syllabus, Career News, Exams Preparation, etc

Leave a Comment

Join WhatsApp Channel