23rd instalment of PM KISAN : खुशखबरी! 20 जून को किसानों के खाते में आएंगे 2000 रुपये, PM KISAN की 23वीं किस्त का ऐलान
23rd instalment of PM KISAN : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त (PM Kisan Yojana) की आधिकारिक तारीख 20 जून घोषित हो गई है. किसान आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाकर अपना स्टेटस और लाभार्थी सूची चेक कर सकते हैं।
सरकार का कहना है कि यह राशि सीधे लाभार्थी किसानों के खातों में भेजी जाएगी, जिससे उन्हें खेती से जुड़ी जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलेगी. खरीफ फसलों की बुवाई के समय मिलने वाली यह आर्थिक सहायता किसानों के लिए उपयोगी मानी जा रही है. जानकारी के मुताबिक, पीएम मोदी पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के तारकेश्वर से 23वीं किश्त जारी करेंगे.
इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 13 मार्च को योजना की 22वीं किस्त असम के गुवाहाटी से जारी की थी. बता दें कि इस योजना के तहत किसानों को हर साल 3 किस्तों में 6000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है.
