Silver Price Crash : अचानक ₹5000 सस्ती हुई चांदी, सोना भी 1100 रुपये फिसला, चेक करें
Silver Price Crash:– अचानक गिर गए सोने और चांदी के दाम। 2 दिन की तेज बढ़त के बाद बुधवार को ₹5000 से ज्यादा सस्ती हो गई चांदी। सोने की कीमत भी गिरी है, और यह ₹1100 कम हो गया है।
Silver Price Crash : जानकारी
कल तक सोना-चांदी के दामों में तेज बढ़त दिख रही थी, लेकिन बुधवार को अचानक दोनों के दाम गिर गए। चांदी का वायदा भाव पिछले 2 कारोबारी दिनों में ₹20,000 तक बढ़ गया था। आज MCX पर ट्रेड शुरू होते ही पहले तेजी दिखी, फिर अचानक से बड़ी गिरावट आ गई। एक झटके में एक किलो चांदी का दाम ₹5,000 से ज्यादा गिर गया। चांदी के साथ सोना भी हुआ है सस्ता, ₹1,100 से ज्यादा टूट गया है सोने का दाम।
Silver Price Crash : उछलने के बाद गिर गई चांदी
बुधवार को हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन MCX पर 5 मार्च एक्सपायरी वाली चांदी का वायदा भाव बढ़त के साथ खुला। यह पिछले बंद भाव ₹2,58,811 रुपए प्रति किलो से ऊपर गया, और ₹2,59,692 रुपए के नए ऊपरी स्तर तक पहुंचा। लेकिन इस हाई को छूने के बाद आ गई तुरंत तेज गिरावट। पलक झपकते ही ₹5,622 रुपए प्रति किलो तक सस्ती हो गई चांदी।
PM Ujjwala Yojana 2026 Apply Online : फ्री मिलेगा गैस सिलेंडर और चूल्हा
Silver Price Crash : 2 दिन उछाल, फिर गिरावट
पिछले साल 2025 में चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी देखी गई थी। नए साल 2026 के पहले हफ्ते में भी लगातार उछलती दिख रही थी चांदी। इस हफ्ते के शुरुआती 2 कारोबारी दिनों में ही 1 किलो चांदी के वायदे भाव में आ चुकी थी ₹20,000 की बढ़त। लेकिन बुधवार को इस तेजी पर अचानक ब्रेक लग गया, और चांदी के दाम तेज गिरावट के साथ नीचे आ गए।
Silver Price Crash : सोना भी हुआ थोड़ा सस्ता
सिर्फ चांदी ही नहीं, बल्कि बुधवार को सोने के दाम भी गिरे। मंगलवार को बढ़ा MCX पर 5 फरवरी एक्सपायरी वाले 24 कैरेट सोने का वायदा भाव। ₹1,39,083 रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई इसकी कीमत।
शुरूआती कारोबार में बुधवार को उछल कर ₹1,39,140 रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया सोने का भाव। लेकिन चांदी में गिरावट आती ही फिसल गए सोने के दाम। कीमत घटकर रह गई ₹1,38,027 प्रति 10 ग्राम। यानी एक झटके में ₹1,113 रुपए प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो गया सोना।
Silver Price Crash : सोना हाई बनाकर कितना सस्ता हुआ?
ताजा गिरावट के बाद सोना और चांदी दोनों ही अपने रिकॉर्ड ऊंचे स्तर से काफी नीचे आ गए हैं। ₹1,40,140 प्रति 10 ग्राम रहा है सोने का ऑल-टाइम हाई। इस हिसाब से देखे तो वायदा बाजार में अभी भी इस तरह से लगभग ₹2,438 रुपए प्रति 10 ग्राम सस्ता मिल रहा है सोना।
