यूनिक Farmer ID अनिवार्य
PM Kisan Yojana 2026 सरकार ने पीएम किसान योजना में यूनिक Farmer ID को अनिवार्य कर दिया है। इसे किसान की डिजिटल पहचान माना जा रहा है। इसमें किसान की जमीन की जानकारी, कौन सी फसल बोई जाती है, खाद का इस्तेमाल, पशुपालन से जुड़ा डेटा और आमदनी से जुड़ी जानकारी जुड़ी रहती है। सरकार का मकसद है कि सही किसान तक ही योजना का लाभ पहुंचे और फर्जी रजिस्ट्रेशन पर रोक लगाना है।
किसान आईडी के क्या है फायदे
PM Kisan Yojana 2026 किसान पहचान पत्र होने से किसानों को कई फायदे मिलते हैं। उन्हें खाद-बीज पर सब्सिडी समय पर मिल जाती है। इसके साथ ही फसल बीमा का क्लेम करना भी आसान हो जाता है। इसके अलावा अलग-अलग सरकारी योजनाओं के लिए बार-बार दस्तावेज जमा करने की जरूरत नहीं पड़ती है।
फार्मर आईडी कार्ड बनवाने के लिए क्या जरूरी?
PM Kisan Yojana 2026 किसान या फार्मर ID कार्ड पाने के लिए आधार कार्ड जरूरी है। इसके साथ ही आपका मोबाइल नंबर आधार से लिंक होना भी अनिवार्य है। इसके अलावा, खसरा या जमाबंदी (जमीन के रिकॉर्ड) जैसे जमीन से जुड़े दस्तावेज की भी जरूरत रहती है।
कई राज्यों में लग रहे हैं कैंप
PM Kisan Yojana 2026 कुछ राज्यों में राशन कार्ड या फैमिली ID की भी जरूरत पड़ती है। सरकार किसानों की सुविधा के लिए किसान ID आसानी से जारी करने के लिए पंचायत लेवल पर कैंप भी लगा रही है।
कैसे बनेगा फार्मर आईडी कार्ड?
PM Kisan Yojana 2026 फार्मर आईडी कार्ड बनाने के लिए जो किसान ऑनलाइन अप्लाई करना चाहते हैं वे अपने राज्य के ‘AgriStack’ या संबंधित एग्रीकल्चर पोर्टल पर रजिस्टर कर सकते हैं। E-KYC आधार के ज़रिए पूरा करना होगा।
e-KYC कराना है बेहद जरूरी
PM Kisan Yojana 2026 पीएम किसान सम्मान निधि का फायदा उठाने के लिए किसानों को e-KYC कराना बेहद जरूरी है। बिना इसके किसानों की किश्त अटक सकती है। इसके लिए ऑनलाइन OTP के जरिए भी e-KYC कर सकते हैं। इसके अलावा नजदीकी CSC सेंटर जाकर बायोमेट्रिक KYC भी करवा सकते हैं।
आइये जानते हैं e-KYC कैसे करें
1. सबसे पीएम किसान सम्मान निधि की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर विजिट करें।
2. फिर “e-KYC” पर क्लिक करें।
3. इसके बाद आधार नंबर और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर डालें।
4. अब OTP से वेरिफिकेशन के बाद सबमिट कर दें।
नहीं आए पैसे तो हेल्पलाइन नंबर पर करें फोन
PM Kisan Yojana 2026 अगर आपको PM किसान योजना से जुड़ी किसी तरह की समस्या आ रही है तो हेल्पलाइन नंबर पर फोन कर सकते हैं। इसके अलावा ई-मेल भी कर सकते हैं।
टोल फ्री नंबर: 155261 / 1800115526
हेल्पलाइन नंबर: 011-23381092
ये सभी संपर्क माध्यम किसानों की सहायता के लिए 24×7 चालू हैं।
इन किसानों को नहीं मिलते पैसे
PM Kisan Yojana 2026 पीएम किसान सम्मान निधि योजना के मुताबिक, पति-पत्नि दोनों पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ (PM Kisan Benefits) नहीं उठा सकते हैं। अगर कोई ऐसा करता है तो उसे फर्जी करार देते हुए सरकार उससे रिकवरी करेगी। इसके अलावा किसान परिवार में कोई टैक्स देता है तो इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।