MCX पर कितने गिरे 24 कैरेट गोल्ड के दाम? : 1/3
Gold Silver Price मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स (MCX) पर 08 जनवरी को 5 फरवरी 2026 डिलीवरी वाले 24 कैरेट गोल्ड में 0.83 फीसदी की गिरावट आई और 1158 रुपए की गिरावट के साथ 1,37,925 रुपए (gold price today) प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करने लगा। कारोबार के दौरान दिन का हाई लेवल 1,39,140 रुपए और लो लेवल 1,37,700 रुपए (gold rate today) रहा। जबकि पिछले दिन यह 1,39,083 के लेवल पर क्लोज हुआ था। बाजार जानकारों के मुताबिक, हाल की तेज बढ़त के बाद सोने में यह मामूली मुनाफावसूली है।

MCX पर चांदी में ₹6800 से ज्यादा की गिरावट 2/3
Gold Silver Price वहीं 5 मार्च 2026 डिलीवरी वाली चांदी में चार दिन की तेजी के बाद 2.65 फीसदी की गिरावट आई और 6862 रुपए गिरकर 2,51,949 रुपए प्रति किलोग्राम (silver rate today) पर ट्रेड करने लगी।इससे पहले सुबह के सत्र में चांदी 881 रुपए (0.34%) चढ़कर 2,59,692 रुपए (silver price today) प्रति किलो के नए रिकॉर्ड पर पहुंची थी। मंगलवार को चांदी में 13,167 रुपए (5.35%) की बड़ी तेजी आई थी और यह 2,59,322 रुपए प्रति किलो के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंची, हालांकि अंत में 2,58,811 रुपए पर बंद हुई।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी टूटा सोना-चांदी 3/3
Gold Silver Price अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी दबाव नजर आया। कॉमेक्स (comex) पर चांदी 1.41 डॉलर (1.74%) टूटकर 79.63 डॉलर प्रति औंस पर आ गई। इससे पहले यह 82.58 डॉलर के करीब पहुंची थी, जबकि 29 दिसंबर को 82.67 डॉलर प्रति औंस का सर्वकालिक उच्च स्तर बना था। वहीं, फरवरी डिलीवरी वाला सोना 21 डॉलर (0.47%) गिरकर 4,475.10 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।