Lado Protsahan Yojana 2026 : लाडो प्रोत्साहन योजना में बेटियों को अब मिलेंगे 1.50 लाख रुपए

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Lado Protsahan Yojana 2026 : लाडो प्रोत्साहन योजना में बेटियों को अब मिलेंगे 1.50 लाख रुपए

Lado Protsahan Yojana 2026

बेटियों को Lado Protsahan Yojana 2026 के तहत अब दी जाएगी कुल ₹1.5 लाख रुपए की आर्थिक सहायता। राजस्थान की बेटियों को मिलेगा इस योजना का लाभ। इसे महिला एवं बाल विकास विभाग, आयुक्तालय महिला अधिकारिता द्वारा शुरू किया गया है। इसका नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है, और इसकी आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। 1 अगस्त 2024 से लागू है यह योजना। यानी 1 अगस्त 2024 या उसके बाद जन्म लेने वाली सभी बेटियों को मिलेगा इस योजना का लाभ।

PM Kisan Yojana 2026 : 22वीं किस्त के लिए ई-केवाईसी नहीं फार्मर आईडी जरूरी, वरना फंस जाएंगे 2000 रुपये

Lado Protsahan Yojana 2026 : जानकारी

पूरे राजस्थान में लागू की गई है लाडो प्रोत्साहन योजना। 1 अगस्त 2024 से प्रभावित हो चुकी है यह योजना। पहले इस योजना के अंतर्गत सरकार देती थी ₹1,00,000 (1 लाख) की सहायता। लेकिन 12 मार्च 2025 को मुख्यमंत्री ने इसकी राशि बढ़ाकर कर दी है ₹1.5 लख रुपए। बेटियों के जन्म को बढ़ावा देने और उनके विकास में आर्थिक सहयोग देने के उद्देश्य से शुरू की है राजस्थान सरकार ने यह योजना। इस योजना का मकसद समाज में यह सोच बदलना है की बेटी का जन्म बोझ नहीं, बल्कि सम्मान और खुशी की बात है।

Lado Protsahan Yojana 2026 : योजना का लक्ष्य

बेटियों के जन्म को लेकर सकारात्मक सोच विकसित करना है लाडो प्रोत्साहन योजना का मुख्य उद्देश्य। साथ ही बालिकाओं के समग्र विकास पर भी ध्यान देती है यह योजना। बेटियों के पालन-पोषण, शिक्षा और स्वास्थ्य में होने वाले भेदभाव को रोकने की कोशिश करती है यह योजना। बालिकाओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं और अच्छी शिक्षा प्रदान करना है सरकार का लक्ष्य। इसके अलावा संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देकर मातृ मृत्यु दर को कम करना भी है योजना का अहम उद्देश्य। बालिकाओं को स्कूल में नामांकन और पढ़ाई जारी रखना, उच्च शिक्षा को प्रोत्साहित करना और बाल विवाह को रोकना भी इस योजना के मुख्य लक्ष्यों में शामिल है।

PM Ujjwala Yojana 2026 Apply Online : फ्री मिलेगा गैस सिलेंडर और चूल्हा

Lado Protsahan Yojana 2026 : योजना की पात्रता

पात्रता की बात करें तो सबसे पहले लाभार्थी का राजस्थान का मूल निवासी होना है लाडो प्रोत्साहन योजना की सबसे पहले और महत्वपूर्ण शर्त। यह भी जरूरी है कि सरकारी अस्पताल में होना चाहिए बालिका का जन्म। जननी सुरक्षा योजना के तहत मान्यता प्राप्त निजी अस्पताल में जन्म होने पर भी बालिका इस योजना के लिए पात्र मानी जाएगी।

Lado Protsahan Yojana 2026 : योजना का फायदा

लाभ की बात करे, तो योजना के अंतर्गत बालिका के जन्म पर दी जाएगी कुल ₹1.5 लख रुपए की सहायता। इस राशि के लिए जारी किया जाता है एक संकल्प पत्र। 7 किस्तों में सीधे DBT के माध्यम से किया जाएगा भुगतान। बालिका के वयस्क होने तक माता-पिता या अभिभावक के बैंक खाते में भेजी जाएगी पहले 6 किस्तें। सीधे बालिका के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी सातवीं और अंतिम किस्त।

यहां यह भी स्पष्ट कर दिया गया है कि अब राजश्री योजना को लाडो प्रोत्साहन योजना में कर दिया है शामिल। अब पात्रता के अनुसार लाडो प्रोत्साहन योजना के तहत ही दी जाएगी राजश्री योजना की आगे की किस्तें।

Lado Protsahan Yojana 2026: किस्तों की जानकारी

लाडो प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत कुल 1.5 लख रुपए की सहायता अलग-अलग चरणों में दी जाती है।

– पात्र चिकित्सा संस्थान में बालिका के जन्म पर मिलते हैं ₹2500
– बालिका के 1 वर्ष पूरे होने और सभी टीकाकरण होने पर दिए जाते हैं ₹2500
– सरकारि या मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों में पहली कक्षा में प्रवेश करने पर मिलते हैं ₹4000
– कक्षा 6 में प्रवेश लेने पर दिए जाते हैं ₹5000
– कक्षा 10 में प्रवेश लेने पर दिए जाते हैं ₹11,000
– कक्षा 12 में प्रवेश लेने पर दिए जाते हैं ₹25,000
– मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान से स्नातक परीक्षा पास करने और 21 वर्ष की आयु पूरी होने पर दी जाती है ₹1,00,000 (1 लाख) की अंतिम किस्त

इस तरह सभी किस्तों को मिलाकर बालिका को मिलती है 1.5 लख रुपए की आर्थिक सहायता।

Mukhyamantri Rajshri Yojana : 6 किस्तों में बेटियों को ₹50,000 की मदद देती है यह राज्य सरकार, जन्म के साथ ही मिलने लगता है फायदा

Lado Protsahan Yojana 2026 : आवेदन प्रक्रिया

लाडो प्रोत्साहन योजना के लिए अलग से कहीं ऑनलाइन आवेदन करने या दफ्तर जाने की जरूरत नहीं है। अगर बालिका का जन्म सरकारी अस्पताल या मान्यता प्राप्त निजी अस्पताल में होता है तो वही कर दिया जाता है उसका रजिस्ट्रेशन। जरूरत पड़ने पर आप आंगनबाड़ी सहायिका की मदद से भी ले सकते हैं योजना से जुड़ी जानकारी और सहायता।

तैयार रखे यह दस्तावेज:
– राजस्थान का मूल निवास प्रमाण पत्र
– विवाह प्रमाण पत्र
– बैंक खाते का विवरण
– जनआधार कार्ड

बालिका से जुड़ी जानकारी चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा संधारित की जाती है और PCTS पोर्टल पर दर्ज की जाती है।

Lado Protsahan Yojana 2026 : जरूरी लिंक्स

– Lado Protsahan Scheme Notice – Download here
– आधिकारिक वेबसाइट – wcd.rajasthan.gov.in

About The Author

Hello, I am Prakash Gehlot, Full Full-Time Blogger and Content Creator at Studyexpress.in the Website. I have 06+ years of experience in Digital Marketing and Content Creation in various fields like Govt Job, Exam Syllabus, Career News, Exams Preparation, etc

Leave a Comment

Join WhatsApp Channel