PM Suryaghar Yojana : सोलर पैनल लगाने पर मिलेगी 78 हजार की सब्सिडी, 5 साल तक का मेंटिनेंस फ्री

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

PM Suryaghar Yojana : सोलर पैनल लगाने पर मिलेगी 78 हजार की सब्सिडी, 5 साल तक का मेंटिनेंस फ्री

PM Suryaghar Yojana:– लौरिया में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को लेकर एक कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें लोगों को योजना की पूरी जानकारी दी गई। बताया गया कि घरों में सोलर पैनल लगवाने पर सरकार की ओर से अधिकतम 78,000 रुपये तक की सब्सिडी दी जाएगी। तीन किलोवाट तक की क्षमता वाले सोलर सिस्टम के लिए 6 प्रतिशत ब्याज दर पर लोन की सुविधा भी मिलेगी। इसके अलावा, संबंधित एजेंसी पांच वर्षों तक बिना किसी शुल्क के रखरखाव करेगी। कार्यक्रम में बीडीओ और सीओ ने ऑनलाइन आवेदन कैसे करना है, इसकी प्रक्रिया भी समझाई।
PM Suryaghar Yojana : जानकारी

शनिवार को पश्चिमी चंपारण जिले के लौरिया प्रखंड कार्यालय के सभा कक्ष में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना पर एक कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख शंभू तिवारी ने की। योजना के जीआरएम साकेत सिंह ने विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह योजना नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय और बिहार सरकार के ऊर्जा विभाग के संयुक्त सहयोग से चलाई जा रही है। इस योजना के क्रियान्वयन के लिए ग्राम भारत इन्फ्रा प्राइवेट लिमिटेड को अधिकृत एजेंसी के रूप में चुना गया है।

PM Jan Dhan Scheme : मोदी सरकार की एक खास स्कीम के तहत, अगर आपके अकाउंट में पैसे नहीं भी हैं, तो भी आप 10,000 रुपये निकाल सकते हैं।

PM Suryaghar Yojana : 78,000 रुपये तक की सब्सिडी

यह एजेंसी गांव और शहर दोनों क्षेत्रों में सोलर सिस्टम लगाने के लिए अधिकृत है। यह घरेलू, व्यावसायिक और औद्योगिक उपभोक्ताओं के यहां भी स्थापित कर सकती है। घर के लिए सोलर सिस्टम लगवाने पर भारत सरकार की ओर से अधिकतम 78,000 रुपये तक की सब्सिडी दी जाएगी। यह राशि सिस्टम लगने के 14 दिनों के अंदर सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में भेजी जाएगी। तीन किलोवाट तक के सोलर सिस्टम के लिए आधार और पैन कार्ड के आधार पर लोन भी मिल सकेगा। इसके लिए आय प्रमाण पत्र देने की आवश्यकता नहीं होगी। लोन पर सालाना 6 प्रतिशत ब्याज देना होगा। इस संबंध में सभी बैंकों को ऋण उपलब्ध कराने के निर्देश जारी किए गए हैं।

PM Suryaghar Yojana : पांच साल तक एजेंसी देगी मुफ्त रखरखाव की सुविधा

बैठक में बताया गया कि सोलर पैनलों पर 25 साल की वारंटी मिलेगी, जबकि सोलर इनवर्टर पर 8 साल की गारंटी रहेगी। एजेंसी पहले पांच वर्षों तक बिना किसी शुल्क के मेंटेनेंस की जिम्मेदारी निभाएगी। बीडीओ संजीव कुमार, अंचलाधिकारी नितेश कुमार सेठ और बीपीआरओ सोनाली गुप्ता ने पात्र लाभार्थियों की पहचान की प्रक्रिया समझाई। उन्होंने ऑनलाइन आवेदन और स्वीकृति से जुड़ी पूरी जानकारी भी दी। बिजली विभाग के जेई संजय कुमार सिंह और संजय कुमार शर्मा ने कहा कि सोलर सिस्टम तय तकनीकी मानकों के अनुसार ही लगाए जाने चाहिए। बैठक में मुखिया, जनप्रतिनिधि, समिति सदस्य और वार्ड सदस्य बड़ी संख्या में शामिल हुए। सभी से योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करने की अपील की गई।

KCC Kisan Karj Mafi List 2026 : बड़ी घोषणा! किसानों का ₹2 लाख तक का कर्ज होगा माफ, नई लिस्ट में देखें अपना नाम…!

About The Author

Hello, I am Prakash Gehlot, Full Full-Time Blogger and Content Creator at Studyexpress.in the Website. I have 06+ years of experience in Digital Marketing and Content Creation in various fields like Govt Job, Exam Syllabus, Career News, Exams Preparation, etc

Leave a Comment

Join WhatsApp Channel