Gold-Silver Price Shock : चांदी ₹5000 सस्ती… सोना भी धड़ाम, शेयर बाजार की भी बदली-बदली चाल

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Gold-Silver Price Shock: चांदी ₹5000 सस्ती… सोना भी धड़ाम, शेयर बाजार की भी बदली-बदली चाल

Gold-Silver Price Shock:— गुरुवार को सोने और चांदी की कीमतों में कमी दर्ज की गई है। बाजार खुलते ही चांदी की कीमत में बड़ी गिरावट देखने को मिली। पिछले बंद भाव की तुलना में चांदी 5,000 रुपये प्रति किलो से अधिक सस्ती हो गई। इस गिरावट का असर साफ नजर आ रहा है। अपने उच्चतम स्तर से अब चांदी करीब 1.47 लाख रुपये तक सस्ती हो चुकी है।

PM Kisan 2026 : पीएम किसान की 22वीं किस्त में इन किसानों को मिलेंगे 3,000 रुपये, सरकार ने खुद दी है! जानकारी

Gold-Silver Price Shock : जानकारी

गुरुवार को बाजार की शुरुआत कमजोर रही, जहां सोना-चांदी की कीमतों (Gold-Silver Rates) में गिरावट देखने को मिली और शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स-निफ्टी (Sensex-Nifty) की चाल भी सुस्त नजर आई। पिछले कारोबारी दिन तक तेजी दिखा रही चांदी ने मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर खुलते ही रुख बदल लिया और 5,000 रुपये प्रति किलो से ज्यादा गिर गई, जबकि सोने का भाव भी नीचे आ गया। वहीं शेयर बाजार में सेंसेक्स और निफ्टी मजबूत बढ़त के साथ खुले जरूर, लेकिन यह तेजी ज्यादा देर तक कायम नहीं रह सकी और कुछ ही मिनटों में दोनों इंडेक्स लाल निशान में फिसल गए।

Gold-Silver Price Shock: ओपनिंग में चांदी के दाम में बड़ी गिरावट

गुरुवार को कमोडिटी बाजार में कमजोरी देखने को मिली और MCX पर चांदी का भाव पिछले बंद स्तर 2,78,364 रुपये प्रति किलो से गिरकर खुलते ही 2,72,560 रुपये प्रति किलो पर आ गया। यानी एक किलो पर सीधे 5,804 रुपये की कमी दर्ज हुई। इस गिरावट के बाद भी चांदी अपने 29 जनवरी के उच्चतम स्तर 4,20,048 रुपये प्रति किलो से करीब 1,47,488 रुपये सस्ती बनी हुई है।

Gold-Silver Price Shock: सोने की कीमतों में भी दिखी कमजोरी

चांदी के साथ-साथ सोने के दाम में भी गिरावट दर्ज की गई। एमसीएक्स पर 2 अप्रैल एक्सपायरी वाला सोना, जो बुधवार को 1,61,145 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था, गुरुवार को गिरकर 1,60,516 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला। यानी 24 कैरेट सोना 10 ग्राम पर 629 रुपये सस्ता हो गया। अगर ऊपरी स्तर से तुलना करें, तो सोना भी 29 जनवरी को 1,93,096 रुपये प्रति 10 ग्राम के अपने ऑल-टाइम हाई पर था और वहां से अब तक इसकी कीमत 32,580 रुपये तक कम हो चुकी है।

Holika Dahan 2026 : 3 मार्च को है चंद्र ग्रहण तो कैसे होगा होलिका दहन? पंडित ने बताई सही तिथि

Gold-Silver Price Shock: शेयर बाजार का उतार-चढ़ाव भरा रुख

गुरुवार को जहां सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई, वहीं शेयर बाजार में भी अस्थिरता देखने को मिली। सेंसेक्स और निफ्टी अपने पिछले बंद स्तर से अच्छी बढ़त के साथ खुले, लेकिन यह तेजी ज्यादा देर नहीं टिक सकी और दोनों इंडेक्स तुरंत लाल निशान में फिसल गए। हालांकि कुछ समय बाद बाजार ने फिर संभलने की कोशिश की और दोनों सूचकांक दोबारा हरे निशान में कारोबार करते नजर आए।

Gold-Silver Price Shock: BSE Sensex

बीएसई सेंसेक्स अपने पिछले बंद 82,276 अंकों के मुकाबले बढ़त के साथ 82,418 पर खुला, लेकिन कुछ ही मिनटों में गिरकर 82,244 तक आ गया। इसके बाद बाजार ने फिर पलटी मारी और सेंसेक्स करीब 200 अंक उछल गया। एनएसई निफ्टी का रुख भी कुछ ऐसा ही रहा। यह सूचकांक 25,482 के पिछले बंद स्तर से चढ़कर 25,556 पर खुला, फिर फिसलकर 25,487 तक पहुंच गया। खबर लिखे जाने तक निफ्टी भी करीब 50 अंकों की बढ़त के साथ कारोबार करता दिखा।

About The Author

Hello, I am Prakash Gehlot, Full Full-Time Blogger and Content Creator at Studyexpress.in the Website. I have 06+ years of experience in Digital Marketing and Content Creation in various fields like Govt Job, Exam Syllabus, Career News, Exams Preparation, etc

Leave a Comment

Join WhatsApp Channel