मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और वैश्विक बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच कियोसाकी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि,

PM Jan Dhan Scheme : मोदी सरकार की एक खास स्कीम के तहत, अगर आपके अकाउंट में पैसे नहीं भी हैं, तो भी आप 10,000 रुपये निकाल सकते हैं।

दुनिया अब सबसे बड़े बबल के Burst की ओर बढ़ रही है। जब यह वित्तीय बबल फूटेगा, तो उसके एक साल के भीतर सोना 35,000 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकता है, जो भारतीय कीमतों में करीब ₹11 लाख प्रति 10 ग्राम के बराबर बैठता है।”

चांदी पर भी किया सबसे बड़ा दावा

कियोसाकी ने सिर्फ सोने ही नहीं, बल्कि अन्य एसेट्स पर भी बड़ा अनुमान जताया है। उनके मुताबिक, बबल फूटने के बाद एक साल में सिल्वर 200 डॉलर प्रति औंस (भारतीय करेंसी में 6.50 लाख रुपए प्रति किलोग्राम), बिटकॉइन 7.5 लाख डॉलर और एथेरियम 95,000 डॉलर तक जा सकता है।

उन्होंने निवेशकों को साफ संदेश दिया कि ‘अमीर बनने का समय आ गया है।’ उनका तर्क है कि जब बाजार में बड़ा क्रैश आता है, तब असली पैसा बनता है। ऐसे समय में गोल्ड, सिल्वर और क्रिप्टो जैसे एसेट्स तेजी से ऊपर जाते हैं।

अभी खरीदारी करें या नहीं?

कियोसाकी ने एक और अहम बात कही—प्रॉफिट खरीदते समय बनता है, बेचते समय नहीं। यानी उनका इशारा साफ है कि निवेशक अभी खरीदारी करें, क्योंकि बाद में कीमतें और महंगी हो सकती हैं।

हालांकि, यह ध्यान रखना जरूरी है कि यह सिर्फ एक भविष्यवाणी है। बाजार कई फैक्टर्स पर निर्भर करता है—जैसे ब्याज दरें, जियोपॉलिटिकल तनाव और डॉलर की स्थिति। फिलहाल भारत में सोने की कीमतें पहले ही रिकॉर्ड स्तर के आसपास हैं और निवेशकों के बीच इसे लेकर काफी दिलचस्पी बनी हुई है।

KCC Kisan Karj Mafi List 2026 : बड़ी घोषणा! किसानों का ₹2 लाख तक का कर्ज होगा माफ, नई लिस्ट में देखें अपना नाम…!

हालांकि, विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि निवेश से पहले एक्सपर्ट की सलाह लेना जरूरी है, क्योंकि बाजार मौके के साथ बड़ा जोखिम भी छिपा होता है।