IND vs NZ 2nd ODI Highlights : राजकोट में ‘सुपर फ्लॉप’ रही टीम इंडिया, डेरिल मिचेल के आगे एक न चली, न्यूजीलैंड ने 7 विकेट से हराया
IND vs NZ 2nd ODI Highlights : भारत को दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड के हाथों 7 विकेट से शिकस्त मिली है. न्यूजीलैंड ने 3 मैचों की वनडे सीरीज में एक-एक से बराबरी कर ली है.
India vs New Zealand Highlights: भारत को दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड के हाथों 7 विकेट से शिकस्त मिली है. इसी के साथ न्यूजीलैंड 3 वनडे मैचों की सीरीज में एक-एक से बराबरी पर आ गई है. डेरिल मिचेल (Daryl Mitchell) की शतकीय पारी पूरी टीम इंडिया पर भारी पड़ी. राजकोट में खेले गए इस वनडे मैच में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 284 रन बनाए थे. जवाब में कीवी टीम ने 48वें ओवर में ही इस लक्ष्य को हासिल कर लिया.
IND vs NZ 2nd ODI Highlights:- इस मुकाबले में टॉस हारने के बाद भारतीय टीम को पहले बल्लेबाजी का न्योता मिला था. रोहित शर्मा और विराट कोहली को शुरुआत तो मिली, लेकिन बड़ी पारी नहीं खेल पाए. वहीं कप्तान शुभमन गिल ने 56 रनों की पारी खेली. श्रेयस अय्यर भी इस मैच में फ्लॉप रहे, लेकिन केएल राहुल ने नाबाद 112 रन बनाकर अकेले ही टीम इंडिया को 284 के स्कोर तक पहुंचने में मदद की. ये राहुल के वनडे करियर का 8वां शतक रहा.
