LPG Price Hike : बजट से पहले 50 रुपये महंगा हुआ एलपीजी सिलेंडर, आपके शहर में अब कितनी हुई नई कीमत?
LPG Price Hike:- आज थोड़ी देर बाद देश का बजट पेश किया जाना है, लेकिन उससे पहले ही महंगाई ने लोगों को झटका दे दिया है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 1 फरवरी 2026 से एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है।
Rajasthan Gram Panchayat Chunav Voter list 2026 : राजस्थान ग्राम पंचायत चुनाव के लिए वोटर लिस्ट जारी यहां से देखें
LPG Price Hike : जानकारी
फरवरी की शुरुआत के साथ ही आज देश का बजट पेश किया जाना है, लेकिन उससे पहले महंगाई ने बड़ा झटका दे दिया है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने कर दी है एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी। 1 फरवरी 2026 से लागू हो गई है यह बढ़ोतरी, और इसका असर दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई समेत देशभर के बड़े शहरों में देखने को मिल रहा है। इस बार भी कीमतों में इजाफा 19 किलो वाले कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर पर किया गया है। बजट वाले दिन यह सिलेंडर करीब 50 रुपये तक महंगा हो गया है। राहत की बात यह है कि 14 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है।
LPG Price Hike : कितने बढ़े दाम?
बजट वाले दिन तेल कंपनियों ने कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। 1 फरवरी से इसकी कीमत करीब 50 रुपये तक बढ़ गई है। अब अगर देश के चार बड़े महानगरों में नई कीमतों पर नजर डालें, तो स्थिति कुछ इस तरह है…
Budget 2026 : बीड़ी, जूते, बैटरी सस्ती…! जानिए! बजट 2026 में क्या हुआ महंगा! क्या हुआ सस्ता!
LPG Price Hike : नहीं बढ़ेगी घरेलू सिलेंडर की कीमत
अगर पिछले कुछ महीनों पर नजर डालें, तो 19 किलो वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। वहीं घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतें 8 अप्रैल 2025 के बाद से जस की तस बनी हुई हैं, यानी लंबे समय से इनमें कोई बदलाव नहीं किया गया है। 1 फरवरी को भी 14 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतें स्थिर रहीं। दिल्ली में इसकी कीमत 853 रुपये, कोलकाता में 879 रुपये, मुंबई में 852 रुपये और चेन्नई में 868 रुपये बनी हुई है।


