Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana : मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना : 4 चरणों में म‍िलेंगे 2 लाख, पहली क‍िस्‍त 20,000 की, जानें ड‍िटेल और शर्तें

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना : 4 चरणों में म‍िलेंगे 2 लाख, पहली क‍िस्‍त 20,000 की, जानें ड‍िटेल और शर्तें

Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana : 10 हजार तो म‍िल गए, लेक‍िन 2 लाख कब म‍िलेंगे? यह सवाल ब‍िहार की 1.56 करोड़ मह‍िलाओं का है। अब इस योजना को लेकर लेटेस्‍ट अपडेट सामने आई है।बिहार की 1.56 करोड़ महिलाएं मुख्यमंत्री स्वरोजगार के लिए महिला रोजगार योजना के अंतर्गत 10,000 रुपये की मदद पा चुकी हैं। अब उन्हें इंतजार 2 लाख रुपये की अगली किस्त का है। प्रशासन की ओर से इस बारे में पूरी जानकारी सामने आई है। महिलाओं को एक साथ 2 लाख रुपये नहीं मिलेंगे बल्कि यह पैसा 4 किस्तों में जारी होगा। साथ ही इसके लिए कुछ शर्तें भी रखी गई हैं, जिन्हें महिलाओं को पूरा करना होगा।https://studyexpress.in/kcc-kisan-karj-mafi-scheme/जीविका के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी हिमांशु शर्मा ने मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की अगली किस्त के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि प्रशासन ने इसके लिए पूरी तैयारी कर ली है। जल्द ही महिलाओं को पैसा जारी करने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि महिलाओं को एकमुश्त 2 लाख रुपये सिर्फ तभी मिलेंगे, अगर वे एक समूह बनाकर किसी रोजगार को बढ़ाना चाहती हैं।

कितने चरणों में आएगा मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का पैसा

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का पैसा कुल 4 चरणों में भेजा जाएगा। यही नहीं हर बार आवेदक महिला को भी अपनी ओर से अंशदान करना होगा। हर चरण के साथ सहायता राशि बढ़ती जाएगी।

चरण सहायता राशि स्वयं का अंशदान
पहला चरण 20,000 रुपये 5,000 रुपये
दूसरा चरण 40,000 रुपये 10,000 रुपये
तीसरा चरण 80,000 रुपये 20,000 रुपये
चौथा चरण 60,000 रुपये मार्केटिंग, ब्रांडिंग और पैकेजिंग के लिए
सीएम महिला रोजगार योजना के 2 लाख के लिए क्या शर्तें

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के अगले चरणों का पैसा जारी करने के लिए कुछ मानक तय किए गए हैं और महिलाओं को इन शर्तों को पूरा करना होगा। सिर्फ उन्हीं महिलाओं को 2 लाख रुपये की राशि जारी की जाएगी, जो जीविका समूह या स्वयं सहायता समूह की बैठकों में नियमित तौर पर हिस्सा लेंगी। इसके अलावा भी कई मानक तय किए गए हैं

  • समूह की बैठक में नियमित भाग लेना होगा
  • महिलाओं को समूह में 10 रुपये हर हफ्ते का अपना योगदान जारी रखें
  • समूह में बचत के नियम का पालन करें
  • अपना बिजनेस प्लान तैयार करें
  • अलग-अलग तरह की जो ट्रेनिंग तैयार की गई है, उनमें हिस्सा लें
  • अपने आय और व्यय का पूरा लेखा-जोखा तैयार करें
  • हर महीने छोटी ही सही लेकिन FD या RD करें
2 लाख मिलेंगे या नहीं, कौन तय करेगा?

महिलाओं ने ग्राम संगठन के माध्यम से ही मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के फॉर्म भरे थे। अब ग्राम संगठन ही यह तय करेंगे कि किसी महिला ने इन मानकों को पूरा किया है या नहीं।

एक साथ 2 लाख रुपये कैसे मिलेंगे

हिमांशु शर्मा के अनुसार एकमुश्त पैसा देने की बात करें तो इसमें 2 प्रावधान हैं। अगर कोई 4-5 महिलाएं मिलकर कोई एक रोजगार शुरू करना चाहती हैं तो उन्हें प्रति महिला 20,000 रुपये की किस्त के हिसाब से एकमुश्त पैसा उन्हें दिया जाएगा। मान लीजिए 10 महिलाओं ने काम शुरू किया तो 20 हजार के हिसाब से उन्हें 2 लाख रुपये दे दिए जाएंगे। इसके अलावा ऐसे कुछ मामले, जिन्होंने बेहतर ढंग से रोजगार शुरू किया और उन्हें ज्यादा पूंजी की जरूरत है तो उन्हें एकमुश्त पैसा दिया जा सकता है। हालांकि इस पर फैसला जीविका के COO लेंगे। प्रदेश के जिलों से ऐसे मामले जीविका ऑफिस पहुंचेंगे। इनके लिए कमेटी गठित की जाएगी। उनके प्रपोजल की समीक्षा की जाएगी और सही लगता है तो पूरे 2 लाख भी जारी किए जा सकते हैं।

About The Author

Hello, I am Prakash Gehlot, Full Full-Time Blogger and Content Creator at Studyexpress.in the Website. I have 06+ years of experience in Digital Marketing and Content Creation in various fields like Govt Job, Exam Syllabus, Career News, Exams Preparation, etc

Leave a Comment

Join WhatsApp Channel