News related to inflation : दूध-चीनी के बाद प्याज ने रुलाया, 62 रुपये पहुंचा रेट, पेट्रोल-डीजल और LPG हुई महंगी

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
News related to inflation : दूध-चीनी के बाद प्याज ने रुलाया, 62 रुपये पहुंचा रेट, पेट्रोल-डीजल और LPG हुई महंगी

Inflation: चीनी, दूध, पेट्रोल-डीजल के बाद अब प्याज की बढ़ी हुई कीमतों ने आम-आदमी को परेशान कर दिया है। कंज्यूमर अफेयर्स की वेबसाइट पर दी जानकारी के अनुसार आज 31 अगस्त को दिल्ली में प्याज का दाम 62 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर है। एक साल पहले प्याज 33 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर था। यानी कीमतों में लगभग दोगुना का इजाफा देखने को मिल रहा है। बता दें, पिछले महीने देश की मंडियों में प्याज का औसत दाम 35 रुपये प्रति किलोग्राम था।

PM Kisan Yojana 2026 : क्या है 24वीं किस्त पर अपडेट? जानें किसे मिल सकते हैं 2000 रुपये और किसे नहीं

दूध का दाम 9 रुपये बढ़ा (Milk Price hike)

मुंबई में दूध के रेट में 9 रुपये प्रति लीटर का इजाफा होने जा रहा है। मौजूदा समय में 93 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से होलसेल मार्केट में दूध बिक रहा है। जोकि 1 सितंबर से हो रही बढ़ोतरी के बाद 102 रुपये प्रति लीटर के स्तर पर पहुंच जाएगा। बता दें, हरा चारा, चूनी आदि की बढ़ी हुई कीमतों को देखते हुए एसोसिएशन ने दूध का दाम बढ़ाने का फैसला किया है।

चीनी ने पहले ही बिगाड़ रखा है जायका (Sugar prices)

इस त्योहारों के सीजन में चीनी की बढ़ी हुई कीमतें पहले से परेशान कर रही हैं। दिल्ली में चीनी का रेट इस समय 62 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर है। एक साल पहले यह 45 रुपये प्रति किलोग्राम था। यानी पिछले एक साल में कीमतों तेज इजाफा हुआ है। सरकार ने घरेलू स्तर पर चीनी की कीमतों को कंट्रोल करने के लिए ड्यूटी फ्री शुगर इम्पोर्ट करने की मंजूरी दे दी है।

सरसों के तेल का रेट भी खुदरा बाजार में 200 रुपये प्रति किलोग्राम के पार पहुंच गया है।

पेट्रोल और डीजल के भी बढ़े दाम (Petrol Diesel price)

युद्ध की वजह से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भी इजाफा देखने को मिला है। 4 साल के बाद मई में एक के एक चार बार पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिली थी। जिसकी वजह से रेट घरेलू स्तर पर 7.5 रुपये प्रति लीटर तक महंगा हो गया है।

राजस्थान में 2 चरण में होंगे निकाय चुनाव : 9 और 11 सितंबर को वोटिंग, 14 सितंबर को आएगा रिजल्ट; पहली बार सभी निकायों में एक साथ चुनाव

एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में भी बढ़ोतरी (LPG Price hike)

LPG सिलेंडर के भी दाम इस साल तेजी के साथ बढ़ें हैं। 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर का रेट इस साल 79 रुपये बढ़ा है। पिछले साल घरेलू सिलेंडर का दाम 8 अप्रैल को 853 रुपये था। जोकि अब दिल्ली में 942 रुपये पर पहुंच गया है।

कॉमर्शियल सिलेंडर का दाम लगभग दोगुना बढ़ा है। 1 दिसंबर 2025 को कॉमर्शियल सिलेंडर का रेट 1580.50 रुपये था। दो बार हुई कटौती के बाद दिल्ली में 2738 रुपये के स्तर पर पहुंच गया।

About The Author

Hello, I am Prakash Gehlot, Full Full-Time Blogger and Content Creator at Studyexpress.in the Website. I have 06+ years of experience in Digital Marketing and Content Creation in various fields like Govt Job, Exam Syllabus, Career News, Exams Preparation, etc

2 thoughts on “News related to inflation : दूध-चीनी के बाद प्याज ने रुलाया, 62 रुपये पहुंचा रेट, पेट्रोल-डीजल और LPG हुई महंगी”

Leave a Comment

Join WhatsApp Channel