Petrol Diesel Price Today : डीजल के ₹22 महंगा होने के बाद आपके शहर में क्या है रेट, चेक करें पेट्रोल प्राइस
Petrol Diesel Rate Today (21st March 2026): वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतें अपने 4 साल के उच्चतम स्तर पर पहुंच गईं। कच्चे तेल की कीमतों में आई इस तेजी की वजह से कई देशों में पेट्रोल-डीजल के रेट में भारी इजाफा हुआ है। भारत में भी प्रीमियर पेट्रोल और इंडस्ट्रियल डीजल की कीमतों में इजाफा किया गया। ऐसे में आज यानी शुक्रवार 21 मार्च 2026 को नॉर्मल पेट्रोल-डीजल के क्या रेट हैं? आइए जानत हैं।
तेल मार्केटिंग कंपनियों ने शुक्रवार को अपने प्रीमियम-ग्रेड पावर पेट्रोल की कीमत में 2.09 रुपये से लेकर 2.35 रुपये प्रति लीटर (premium petrol price Hike) तक बढ़ोतरी की। पेट्रोल के साथ-साथ, औद्योगिक उपयोगकर्ताओं को बेचे जाने वाले थोक डीजल की दर (Industrial Diesel Rate Today) में भी लगभग 22 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई। हालांकि, रिटेल नॉर्मल प्रेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी नहीं की गई।
Petrol Diesel Price Today: आज क्या हैं पेट्रोल-डीजल की कीमतें
तेल मार्केटिंग कंपनियां (OMCs) हर दिन सुबह 6 बजे ईंधन की कीमतों को अपडेट करती हैं, और उन्हें वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों और मुद्रा विनिमय दरों में होने वाले बदलावों के अनुसार समायोजित करती हैं। दैनिक संशोधन की यह व्यवस्था पारदर्शिता को बढ़ावा देने और यह सुनिश्चित करने के लिए बनाई गई है कि उपभोक्ताओं को खुदरा ईंधन की कीमतों के बारे में सबसे ताजा जानकारी मिल सके।
इस हफ़्ते की शुरुआत में ब्रेंट क्रूड की कीमतें कुछ समय के लिए $115 प्रति बैरल से ऊपर चली गई थीं, लेकिन तनाव कम होने के संकेतों के बाद इनमें नरमी आई। तेल की कीमतों में इस उछाल ने वैश्विक ऊर्जा संकट और कई अर्थव्यवस्थाओं में बढ़ती महंगाई की आशंकाओं को बढ़ा दिया है।
- नई दिल्ली: पेट्रोल 94.72 रुपये प्रति लीटर | डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई: पेट्रोल 104.21 रुपये प्रति लीटर | डीजल 92.15 रुपये प्रति लीटर
- इंदौर: पेट्रोल 106.48 रुपये प्रति लीटर | डीजल 91.88 रुपये प्रति लीटर
- पटना: पेट्रोल 105.58 रुपये प्रति लीटर | डीजल 93.80 रुपये प्रति लीटर
- सूरत: पेट्रोल 95.00 रुपये प्रति लीटर | डीजल 89.00 रुपये प्रति लीटर
- नासिक: पेट्रोल 95.50 रुपये प्रति लीटर | डीजल 89.50 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता: पेट्रोल 103.94 रुपये प्रति लीटर | डीजल ₹90.76 रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई: पेट्रोल 100.75 रुपये प्रति लीटर | डीजल 92.34 रुपये प्रति लीटर
- अहमदाबाद: पेट्रोल 94.49 रुपये प्रति लीटर | डीजल ₹90.17 रुपये प्रति लीटर
- बेंगलुरु: पेट्रोल 102.92 रुपये प्रति लीटर | डीजल 89.02 रुपये प्रति लीटर
- हैदराबाद: पेट्रोल 107.46 रुपये प्रति लीटर | डीजल 95.70 रुपये प्रति लीटर
- जयपुर: पेट्रोल रुपये प्रति लीटर 104.72 | डीजल 90.21 रुपये प्रति लीटर
- लखनऊ: पेट्रोल 94.69 रुपये प्रति लीटर | डीजल 87.80 रुपये प्रति लीटर
- पुणे: पेट्रोल 104.04 रुपये प्रति लीटर | डीजल 90.57 रुपये प्रति लीटर
- चंडीगढ़: पेट्रोल 94.30 रुपये प्रति लीटर | डीजल 82.45 रुपये प्रति लीटर
केंद्र सरकार और कई राज्य सरकारों द्वारा टैक्स में कटौती के बाद, भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतें मई 2022 से अपरिवर्तित बनी हुई हैं।
