PM Kisan 22nd Installment : किसानों के लिए अच्छी खबर, जल्द ही उनके खातों में ₹2000 जमा किए जाएंगे।
PM Kisan 22nd Installment:– अगर आपका नाम पीएम किसान योजना में दर्ज है, तो आपकी खाते में आने वाली अगली किस्त पर नजर जरूर होगी। योजना की 22वीं किस्त को लेकर किसानों में बढ़ गया है इंतजार, और उम्मीद है कि जल्दी मिलने वाला है इसका लाभ।
PM Kisan 22nd Installment : जानकारी 1/5
सरकार किसानों के लिए चलाती है कई लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं। दिन रात खेतों में मेहनत करके फसल उगाते हैं किसान। और इसी दौरान उन्हें करना पड़ता है कई तरह की आर्थिक परेशानियों का सामना। किसानों को लगातार पैसों की जरूरत होती है, क्योंकि उनको बीज खरीदने से लेकर सिंचाई और अन्य जरूरी काम करने पड़ते हैं।
छोटे किसानों को यह परेशानियां ज्यादा झेलनी पड़ती है। ऐसे किसानों को आर्थिक सहारा देने के लिए केंद्र सरकार चल रही है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना। इस योजना के अंतर्गत पात्र किसानों को साल में 3 बार दिए जाते हैं ₹2000। अब आने वाली है इस योजना की 22वीं किस्त। लेकिन कई किसान यह जानना चाहते हैं कि कब जारी होगी यह किस्त। चलिए योजना की 22वीं किस्त से जुड़ी जानकारी समझते हैं।
PM Kisan 22nd Installment : कब जारी हुई 21वीं किस्त? 2/5
यह हम समझ चुके हैं कि पीएम किसान योजना के अंतर्गत पात्र किसानों को साल में 3 बार मिलती है ₹2000 की किस्त। यानी कुल मिलाकर पात्र किसानों को साल में मिलते हैं ₹6000। इस योजना के अंतर्गत अब तक जारी हो चुकी है 21 किस्ते। कोयंबटूर से 19 नवंबर 2025 को जारी की गई थी योजना की 21वीं किस्त। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने खुद जारी की थी यह किस्त। 9 करोड़ से ज्यादा पात्र किसानों को मिला इस किस्त का लाभ।
PM Awas Yojana 2026 : सरकार दे रही है ₹2,20,000 की मदद, घर बनाने का सुनहरा मौका, आवेदन शुरू
PM Kisan 22nd Installment : कब जारी होगी 22वीं किस्त? 3/5
अब तक योजना के अंतर्गत जारी हो चुकी है 21 किस्तें, और अब पात्र किसानों को है 22वीं किस्त का इंतजार। आमतौर पर यह योजना हर 4 महीने में जारी करती है एक किस्त। नवंबर 2025 में जारी की गई थी पिछली यानी 21वीं किस्त। इस हिसाब से 4 महीने का अंतर फरवरी में पूरा हो रहा है। इसीलिए अनुमान लगाया जा रहा है कि फरवरी में जारी हो सकती है योजना की 22वीं किस्त। हालांकि इसकी आधिकारिक घोषणा अभी होना बाकी है।
PM Kisan 22nd Installment : किसानों के लिए जरूरी सूचना! 4/5
पीएम किसान योजना के लाभार्थी बने रहने के लिए और समय-समय पर किस्त हासिल करने के लिए आपके लिए बहुत जरूरी है डीबीटी (DBT) कराना। अगर DBT सक्रिय नहीं है तो रुक सकती है आपकी किस्त। किसानों के बैंक खातों में सीधे डीबीटी के जरिए पैसे भेजती हैं सरकार। कुल मिलाकर अपने नजदीकी बैंक शाखा में जाकर अपने खाते में डीबीटी विकल्प चालू करवा ले, ताकि भुगतान में ना आए कोई भी रुकावट।
PM Kisan e-KYC : बिना केवाईसी नहीं मिलेंगे ₹2000, आपके पास है स्मार्टफोन तो घर बैठे करें यह काम
PM Kisan 22nd Installment : e-KYC भी है जरूरी 5/5
अगर आप योजना के तहत किस्त का लाभ लेना चाहते हैं, तो जरूरी है ई-केवाईसी कराना। आप नजदीकी CSC सेंटर पर जाकर या योजना की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए भी पूरा कर सकते हैं यह काम। इसके अलावा योजना से जुड़े किसानों के लिए अनिवार्य है भू-सत्यापन करना। अगर ई-केवाईसी या भू-सत्यापन पूरा नहीं किया गया तो रुक सकती है आपकी किस्त।
