PM Kisan Yojana 23rd Installment : किसान योजना की अगली किस्त को लेकर क्या कुछ बदला, 2-2 हजार के लिए कौन सी चीज हुई जरूरी?

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
PM Kisan Yojana 23rd Installment : किसान योजना की अगली किस्त को लेकर क्या कुछ बदला, 2-2 हजार के लिए कौन सी चीज हुई जरूरी?

प्रधानमंत्री किसान सम्माननिधि योजना की अब तक 22 किस्तें आ चुकी हैं। पीएम मोदी ने असम से आखिरी किस्त 13 मार्च को जारी की थी। इस किस्त के आने के बाद से अब किसानों को 23वीं किस्त (PM Kisan Yojana 23rd Installment) का इंतजार है। अगर आप नए किसान हैं और पहली बार किसान योजना की किस्त के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो कुछ चीजों का आपको ध्यान रखना होगा।

LPG Crisis In Rajasthan : LPG संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, गैस सप्लाई को लेकर बनाए 13 नए नियम, आज से ही लागू

किसान योजना का लाभ उठाने के लिए सरकार ने कुछ राज्यों में फॉर्मर रजिस्ट्री अनिवार्य कार्य दी है। अगर आप उन राज्यों में से किसी राज्य से ताल्लुक रखते हैं। जहां किसान रजिस्ट्री अनिवार्य है और नया रजिस्ट्रेशन करने जा रहे हैं तो आपको यह खबर जरूर पढ़नी चाहिए।

किन राज्यों में फॉर्मर रजिस्ट्री अनिवार्य

2026 की शुरुआत से, 14 राज्यों में पीएम-किसान योजना के तहत नए पंजीकरण के लिए किसान रजिस्ट्री (किसान आईडी बनाना) अनिवार्य है। ये राज्य हैं आंध्र प्रदेश, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, गुजरात, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा, राजस्थान, तमिलनाडु, तेलंगाना और उत्तर प्रदेश है। अगर आप इन राज्यों में से ताल्लुक रखते हैं तो आपको पहले किसान आईडी बनवानी होगी। इसके बाद ही आप PM Kisan Yojana के लिए आवेदन कर पाएंगे।

Tractor Subsidy Yojana 2026 : सरकार दे रही जबरदस्त सब्सिडी! ₹3.5 लाख का ट्रैक्टर मात्र ₹35 हजार में, किसानों के लिए सुनहरा मौका, ऐसे करें आवेदन!

इसके अलावा जिन किसानों ने 1 फरवरी, 2019 के बाद भूमि का स्वामित्व हासिल कर लिया है, या ऐसे मामले जहां परिवार के कई सदस्यों को लाभ मिल रहा है, उनके भुगतान को भौतिक सत्यापन पूरा होने तक अस्थायी रूप से रोक दिया जा सकता है। यानी ऐसे किसानों की किस्त सत्यापन के बाद जारी की जाएगी। हालांकि, 23वीं किस्त आने में समय है। आपको समय से पहले सत्यापन करवा लेना चाहिए।

कब आएगी पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त?

पीएम किसान योजना की 26वीं किस्त को लेकर अभी किसी भी तरह की कोई आधिकारिक जानकारी नहीं आई है। लेकिन पिछले वित्त वर्ष की पहली किस्त अगस्त की पहले सप्ताह ( दो अगस्त 2025) में आई थी। इस बार भी जुलाई के आखिरी या अगस्त के पहले सप्ताह में पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त (PM Kisan Yojana 23rd Installment) आ सकती है।

Rajasthan Summer Vacation Date : राजस्थान में गर्मी छुट्टी को लेकर आया बड़ा अपडेट, बदलाव के साथ तारीखों की हुई घोषणा

About The Author

Hello, I am Prakash Gehlot, Full Full-Time Blogger and Content Creator at Studyexpress.in the Website. I have 06+ years of experience in Digital Marketing and Content Creation in various fields like Govt Job, Exam Syllabus, Career News, Exams Preparation, etc

Leave a Comment

Join WhatsApp Channel