Raksha bandhan muhurat : रक्षा बंधन पर सुबह 05:47 बजे से शुरू होगा सर्वार्थ सिद्धि योग, जानें राखी बांधने के ये उत्तम मुहूर्त
Raksha bandhan muhurat:– रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक है। इस दिन बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र की कामना करती हैं। जानिए इस बार रक्षाबंधन पर राखी बांधने का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा।
रक्षाबंधन पर सभी महिलाओं को मिलेगा फ्री मोबाइल और 3 साल तक फ्री इंटरनेट, ऐसे उठाएं लाभ
Raksha bandhan muhurat रक्षाबंधन का त्योहार हर साल सावन पूर्णिमा को मनाया जाता है। भाई-बहन के प्रेम, सुरक्षा और विश्वास का प्रतीक रक्षाबंधन त्योहार इस बार 9 अगस्त, शनिवार को विशेष ज्योतिषीय योगों के साथ मनाया जाएगा। रक्षाबंधन पर भद्राकाल माना जाता है। भद्रा के दौरान राखी बांधना अशुभ माना जाता है,
Raksha bandhan muhurat लेकिन इस बार भद्रा सूर्योदय से पहले ही समाप्त हो रही है, इसलिए पूरा दिन राखी का त्योहार मनाने के लिए श्रेष्ठ माना जा रहा है। इस बार सर्वार्थ सिद्धि योग समेत कई शुभ संयोग इस दिन के महत्व को बढ़ा रहे हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, रक्षाबंधन के दिन बनने वाले कुछ विशेष संयोगों और मुहूर्त पर राखी बांधना बहुत अच्छा होता है। रक्षाबंधन पर राखी बांधने के शुभ मुहूर्त और संयोग जानिए।
बहनें पूरे दिन राखी बांध सकेंगी : Raksha bandhan muhurat
रक्षाबंधन के दिन सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 05:47 बजे से शुरू होकर दोपहर 02:23 बजे तक रहेगा। यह समय राखी बांधने के लिए सबसे उत्तम रहने वाला है। ज्योतिषाचार्य अशोक वार्ष्णेय ने बताया कि इस वर्ष रक्षाबंधन पर भद्रा जैसी अशुभ घड़ी नहीं रहेगी, जिसके कारण बहनें पूरे दिन राखी बांध सकेंगी। इसके साथ ही सर्वार्थ सिद्धि, सौभाग्य और शोभन योग जैसे अत्यंत शुभ संयोग बनने से यह पर्व अत्यंत फलदायी और मंगलकारी रहेगा। 8 और 9 अगस्त को श्रवण नक्षत्र युक्त पूर्णिमा भी महापुण्यदायिनी मानी जा रही है। पूर्णिमा का प्रभाव 9 अगस्त को दोपहर 1:47 बजे तक रहेगा, इसलिए इस अवधि में राखी बांधना विशेष लाभकारी रहेगा।
राखी पर CM भजनलाल का महिलाओं को तोहफा, दो दिन तक राजस्थान रोडवेज में कर सकेंगी मुफ्त यात्रा
Raksha bandhan muhurat 9 अगस्त को राखी बाँधने का शुभ मुहूर्त क्या है?
9 अगस्त को राखी बाँधने का शुभ मुहूर्त सुबह 5:47 बजे से शुरू होकर दोपहर 1:27 बजे तक रहेगा। इसके अलावा, राखी बाँधने का ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4:22 बजे से 5:04 बजे तक रहेगा। अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजे से 12:53 बजे तक रहेगा। शाम को गोधूलि मुहूर्त शाम 7:06 बजे से 7:27 बजे तक रहेगा।




