किसी को सोने-चांदी में ये तेजी का अनुमान नहीं होगा. पिछले दो दिनों से चांदी की कीमतों में रिकॉर्डतोड़ तेजी जारी है. इस दौरान चांदी के भाव 60000 रुपये महंगे हो चुके हैं.
Bima Sakhi Yojana 2026 : महिलाओं को हर महीने मिलेगा 7000 रूपये, जल्दी से करे आवेदन
सोने-चांदी में रिकॉर्ड तेजी
मल्टी कमोडिटी मार्केट (MCX) पर शाम 5 बजे चांदी का भाव 31000 रुपये चढ़कर 4,17,000 रुपये अपने ऑल टाइम हाई लेवल पर पहुंच गया था, जबकि सोने का भाव करीब 9000 रुपये चढ़कर 1,75,00 रुपये पर पहुंच गया है, वहीं ट्रेडिंग के दौरान सोना अपने नए रिकॉर्ड हाई 1,80,000 रुपये तक पहुंच गया था.
वहीं पिछले दो दिनों के आंकड़ों को देखा जाए तो 27 जनवरी को चांदी 3.56 लाख रुपये पर थी, जो 29 जनवरी को बढ़कर 4.16 लाख रुपये हो गई. यह दो दिनों में 60 हजार रुपये की तेजी को दिखाता है. इसी तरह, सोना 27 जनवरी को 1.68 लाख रुपये पर था, जो 12000 रुपये चढ़कर 1.80 लाख रुपये पर पहुंच गया.Advertisement
सोना-चांदी निवेशकों को अभी क्या करना चाहिए?
आर्थिक सर्वेक्षण में सोने और चांदी के दाम में स्थिरता रहने की उम्मीद है और आगे भी तेजी आ सकती है. वहीं विश्लेषकों का मानना है कि 2025 में देखी गई तेज ग्रोथ शायद बरकरार न रहे, लेकिन कीमती धातुओं की ऊंची कीमतें महंगाई को प्रभावित कर सकती हैं.
विश्व बैंक के कमोडिटी प्राइस आउटलुक ने वित्त वर्ष 2027 में वैश्विक कमोडिटी कीमतों में लगभग 7 प्रतिशत की गिरावट का अनुमान लगाया है, जिसका मुख्य कारण अधिक आपूर्ति और कच्चे तेल की कम कीमतें हैं. यह आउटलुक मध्यम अवधि के वैश्विक विकास के कमजोर माहौल को दिखाता है. इसमें निगेटिविटी हावी है और मांग मामूली बनी हुई है. एक्सपर्टस अभी नए निवेशकों को सोने-चांदी में निवेश को लेकर सतर्क कर रहे हैं.
