Silver Price : चांदी पहली बार 3 लाख के पार, अचानक ₹13000 महंगी… देखें गोल्ड के नए रेट
Silver Price:– हम देख रहे हैं कि चांदी की कीमतों (Silver Price Today) ने भारतीय कमोडिटी बाजार के इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ दिया है। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को MCX Silver Rate ने सारे पुराने रिकॉर्ड ध्वस्त करते हुए पहली बार ₹3 लाख प्रति किलोग्राम का ऐतिहासिक आंकड़ा पार कर लिया। जैसे ही बाजार खुला, चांदी की कीमत में ₹13,553 प्रति किलो की जबरदस्त उछाल देखने को मिली और भाव सीधे ₹3,01,315 प्रति किलो के ऑल टाइम हाई लेवल पर पहुंच गया।
MCX Silver Rate : एक ही दिन में बना ऑल टाइम हाई
Silver Price हम यदि MCX Silver Price पर नजर डालें, तो यह तेजी और भी ज्यादा चौंकाने वाली लगती है। पिछले सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिन शुक्रवार को चांदी का वायदा भाव ₹2,87,762 प्रति किलो पर बंद हुआ था। लेकिन सोमवार को बाजार खुलते ही ऐसा उछाल आया कि चांदी ने सीधे ₹3 लाख का मनोवैज्ञानिक स्तर पार कर लिया।
यह पहली बार है जब भारत में वायदा कारोबार में चांदी ने इतना ऊंचा स्तर छुआ है। निवेशकों और ट्रेडर्स के लिए यह संकेत साफ है कि Silver Price रुकने वाली नहीं दिख रही।
जनवरी 2026 में अब तक ₹65,000 से ज्यादा महंगी चांदी
हम यदि इस साल की बात करें, तो Silver Price In January 2026 ने निवेशकों को चौंका दिया है। साल की शुरुआत से अब तक चांदी की कीमत में ₹65,614 प्रति किलो की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
- 31 दिसंबर 2025 को 1 किलो चांदी का भाव था ₹2,35,701
- अब कीमत पहुंच चुकी है ₹3,01,315 प्रति किलो
Silver Price यह आंकड़े अपने आप में यह बताने के लिए काफी हैं कि चांदी इस समय सिर्फ एक कीमती धातु नहीं, बल्कि एक मजबूत सेफ हेवन इन्वेस्टमेंट बन चुकी है।
झटके में 2900 रुपये महंगा हुआ सोना
Silver Price अब बात करें, सोने की कीमतों के बारे में तो MCX Gold Rate चांदी की तरह ही भागता हुआ नजर आया है. बीते सप्ताह शुक्रवार को 5 फरवरी वाले सोने का वायदा भाव 1,42,517 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था और सोमवार को खुलने के साथ ही ये 1,45,500 रुपये के नए हाई लेवल पर पहुंच गया. इस हिसाब से कैलकुलेशन करें, तो 10 Gram 24 Karat Gold Rate 2983 रुपये बढ़ गया है.
Silver Price वहीं इस साल की शुरुआत से अब तक गोल्ड प्राइस में आए उछाल पर गौर करें, तो 31 दिसंबर 2025 को 10 ग्राम सोने का दाम 1,35,804 रुपये था, जिसके हिसाब से ये अब तक 9,696 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हो गया है.
क्यों चमक रहे सोना-चांदी?
Silver Price सोने और चांदी की कीमतों में तेज बढ़ोतरी के पीछे के कारणों की बात करें, तो ग्लोबल टेंशन को सबसे अहम वजह माना जा सकता है, ट्रंप टैरिफ से एक बार फिर से ये बढ़ी है और Greenland पर कब्जा करने के ट्रंप के प्लान में रुकावट डालते नजर आ रहे यूरोपीय देशों पर भी अमेरिका ने टैरिफ जड़ दिया है. इससे टेंशन और भी बढ़ गई है और निवेशक फिर से सुरक्षित ठिकाने की तलाश में Gold-Silver का रुख करने लगे हैं और इनकी कीमतों में तेज उछाल आया है.
