Sukanya Samriddhi Yojana Calculator : इस स्कीम में बिटिया के लिए बनाएं 47 लाख रुपये का फंड, सरकार देती है 8.2% ब्याज

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Sukanya Samriddhi Yojana Calculator : इस स्कीम में बिटिया के लिए बनाएं 47 लाख रुपये का फंड, सरकार देती है 8.2% ब्याज

Sukanya Samriddhi Yojana Calculator : बिटिया के जन्म के साथ ही माता-पिता की चिंता उसकी पढ़ाई और शादी की होने लगती है। वैसे तो ये लॉन्ग टर्म का प्लान होता है लेकिन सही समय पर निवेश करते हैं तो आपकी राह आसान हो जाती है। बिटिया की पढ़ाई या शादी के खर्चे का इंतजाम करने के लिए सुकन्या समृद्धि योजना (एसएसवाई) एक बेहतर विकल्प हो सकता है। इस स्कीम में आप हर साल 1 लाख रुपये का निवेश कर 45 से 47 लाख रुपये तक का इंतजाम कर सकते हैं।

PM Kisan Yojana 2026 : 22वीं किस्त को लेकर हो जाएं अलर्ट! एक गलती और अटक सकते हैं 2000 रुपये

Sukanya Samriddhi Yojana Calculator :– के तहत अकाउंट केवल बालिका के कानूनी अभिभावकों द्वारा ही खोला जा सकता है, जो या तो बच्ची के जैविक माता-पिता हों या न्यायालय द्वारा नियुक्त अभिभावक हों। बालिका के लिए खाता 10 वर्ष की आयु से पहले खोला जाना चाहिए। खाते की मैच्योरिटी अवधि खाता खोलने की तिथि से 21 वर्ष है और बालिका के 18 वर्ष की आयु के बाद विवाह होने पर ही इसे समय से पहले बंद करने की अनुमति है। इसके अतिरिक्त, बिटिया की उच्च शिक्षा के लिए शेष राशि के 50% तक की आंशिक निकासी की अनुमति है।

Sukanya Samriddhi Yojana Calculator के तहत ब्याज दर 8.2% है। यह पूरी तरह से टैक्स फ्री है और सरकार समय-समय पर बदलती भी रहती है। यह खाता खोलने के लिए अभिभावक को पैन कार्ड की प्रतियां, पते का प्रमाण, पहचान का प्रमाण और साथ ही बालिका के रजिस्टर्ड जन्म प्रमाण पत्र की एक प्रति जमा करनी होगी।

PM Awas Yojana 2026 : सरकार दे रही है ₹2,20,000 की मदद, घर बनाने का सुनहरा मौका, आवेदन शुरू

कितना कर सकते हैं! निवेश : Sukanya Samriddhi Yojana Calculator 

योजना के तहत न्यूनतम निवेश ₹250 और अधिकतम ₹1.50 लाख है। खाता सक्रिय रखने के लिए, अभिभावक को पहले 15 वर्षों तक प्रत्येक वित्तीय वर्ष में कम से कम एक बार पैसे जमा करना होगा। इसके बाद 21 वर्षों की मैच्योरिटी अवधि तक खाते पर ब्याज मिलता रहेगा, इसलिए आगे किसी जमा की जरूरत नहीं है। यदि खाता एक बार निष्क्रिय हो जाता है तो ₹50 का जुर्माना अदा करके इसे सक्रिय किया जा सकता है।

47 लाख रुपये से ज्यादा फंड का ऐसे करें इंतजाम : Sukanya Samriddhi Yojana Calculator  
  • प्रति वर्ष का निवेश- 1 लाख रुपये
  • निवेश मूल्य:– ₹15,00,000!
  • मैच्योरिटी वर्ष:– 2047!
  • मैच्योरिटी रकम:– ₹47,88,079!
  • अर्जित ब्याज:— ₹32,88,079!

Kisan Karj Mafi Update 2026 : किसानों के लिए ₹2 लाख तक कर्ज माफी की घोषणा, पात्रता जांचें और राहत पाएं

About The Author

Hello, I am Prakash Gehlot, Full Full-Time Blogger and Content Creator at Studyexpress.in the Website. I have 06+ years of experience in Digital Marketing and Content Creation in various fields like Govt Job, Exam Syllabus, Career News, Exams Preparation, etc

Leave a Comment

Join WhatsApp Channel