CM Kisan Samman Yojana : 5वीं किस्त से पहले e-KYC जरूरी, वरना अटक सकते हैं! ₹1000

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

CM Kisan Samman Yojana : 5वीं किस्त से पहले e-KYC जरूरी, वरना अटक सकते हैं! ₹1000

CM Kisan Samman Yojana : जानकारी

मुख्यमंत्री किसान सम्मन निधि योजना की पांचवी किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं राजस्थान के 74 लाख से अधिक किसान। केंद्र सरकार की ओर से नवंबर महीने में पहले ही जारी की जा चुकी है पीएम किसान सम्मन निधि की 21वीं किस्त। राज्य सरकार से मिलने वाली सहायता राशि पर अब टिकी हुई है किसानों की नजर। उम्मीद जताई जा रही है कि 26 जनवरी को किसानों के खातों में भेजी जा सकती है योजना की पांचवी किस्त के तहत ₹1000 की राशि।

4th grade result rajasthan : Rajasthan RSSB Grade 4 Exam 2025: Result To Be Out Today, Download Link Here

CM Kisan Samman Yojana: क्या करती है योजना?

राज्य सरकार इस योजना के अंतर्गत पात्र किसानों को हर साल देती है ₹3,000 की आर्थिक मदद। सीधे किसानों के बैंक खातों में ट्रांसफर की जाती है यह राशि। यह राशि 3 किस्तों में किसानों को मिलती है, और हर किस्त में किसानों को मिलते हैं ₹1000। 18 अक्टूबर 2025 को किसानों के खातों में भेजी गई थी इस योजना की चौथी किस्त। अब किसान अगली यानी पांचवी किस्त जारी होने का इंतजार कर रहे हैं।

CM Kisan Samman Yojana : डिटेल्स

सरकारी सूत्रों के अनुसार राज्य सरकार फिलहाल पूरी प्रक्रिया को अंतिम चरण में पूरा करने में लगी हुई है। पहले यह उम्मीद जताई जा रही थी की किस्त की राशि दिसंबर में ही किसानों के खातों में ट्रांसफर कर दी जाएगी। लेकिन सूत्रों का कहना है कि प्रशासनिक औपचारिकताओं और लाभार्थियों की जांच प्रक्रिया के चलते इसमें समय लग रहा है।

CM Kisan Samman Yojana : e-KYC अनिवार्य

अब तक यह देखा गया है कि औपचारिकताएं पूरा नहीं करने पर किसानों की किस्त अटक गई है, या फिर उनका नाम सूची में नहीं दिखा है। यह इसीलिए होता है क्यों कि किसी का e-KYC अधूरा होता है, तो किसी का फॉर्मर ID नहीं होता, या फिर किसी घर में एक से ज्यादा लोग योजना का लाभ ले रहे है। इन्हीं कमियों को दूर करने के लिए सरकार ने अब तक अगली किस्त जारी नहीं की है। सभी जरूरी प्रक्रियाएं पूरी करने के बाद ही किसानों को मिल सकेगा पांचवी किस्त का लाभ।

PM Svanidhi Yojana 2026 : सरकार की ये गजब स्कीम, सिर्फ आधार कार्ड लाओ… ₹90000 ले जाओ, सरकार दे रही बिना गारंटी लोन…!

CM Kisan Samman Yojana : कट होगा 9 लख किसानों का नाम?

पूरी तरह सोच समझकर इस बार राशि ट्रांसफर करेगी सरकार। इसी के चलते कई किसानों के नाम कटने की भी आशंका है। अगर सूत्रों की माने तो सूची से हटाया जा सकता है करीब 9 लाख किसानों का नाम। इससे लाभार्थियों की संख्या 65 लाख रह जाएगी, जो पहले 74 लाख थी। सरकार का साफ कहना है कि जो किसान पात्रता मानकों पर पूरी तरह खरे उतरते हैं केवल उन्हीं किसानों को योजना का लाभ मिलेगा।

CM Kisan Samman Yojana : किसानों के लिए जरूरी निर्देश

सरकार ने किसानों से अपील की है कि वे समय रहते पूरा कर ले e-KYC, फार्मर ID और भूमि रिकॉर्ड (लैंड सीडलिंग) का सत्यापन। अगर किसान अपना भुगतान स्टेटस चेक करना चाहते हैं तो वह PM-Kisan पोर्टल या फिर राजस्थान सरकार की आधिकारिक पोर्टल पर जा सकते हैं। वहां जाकर उन्हें दर्ज करना होगा अपना फार्मर ID या अपना आधार नंबर।

Kisan Credit Card 2026 : किसानों को मिलने लगेगा! KCC पर 5 लाख तक का लोन? बजट में वित्त मंत्री ने किया था ऐलान

About The Author

Hello, I am Prakash Gehlot, Full Full-Time Blogger and Content Creator at Studyexpress.in the Website. I have 06+ years of experience in Digital Marketing and Content Creation in various fields like Govt Job, Exam Syllabus, Career News, Exams Preparation, etc

Leave a Comment

Join WhatsApp Channel