PM Svanidhi Yojana 2026 : सरकार की ये गजब स्कीम, सिर्फ आधार कार्ड लाओ… ₹90000 ले जाओ, सरकार दे रही बिना गारंटी लोन…!
PM Svanidhi Yojana 2026 – जानकारी 1/6
खुद का छोटा कारोबार करने वालों के लिए सरकार कर रही है मदद। सरकार चला रही है एक खास योजना, और इस खास योजना के तहत उन छोटे कारोबारीयों को लाभ होगा जिनका कोरोना काल में बिजनेस प्रभावित हुआ था। जिस योजना की हम बात कर रहे हैं उसका नाम है पीएम स्वनिधि योजना। इस योजना के अंतर्गत पात्र इंसान को मिल सकता है ₹90,000 तक का लोन। इससे छोटे व्यापारियों को आत्मनिर्भर बनने का मिलेगा मौका।
PM Svanidhi Yojana 2026 – कब तक मिलेगा फायदा? 2/6
छोटे कारोबारीयों को सहारा देने के लिए नरेंद्र मोदी सरकार ने पीएम सुनिधि योजना की समय सीमा बढ़ाकर कर दी है 31 मार्च 2030। अपना बिजनेस शुरू करने में और आगे बढ़ाने में यह योजना आर्थिक सहायता देकर मदद करती है। इस योजना में पहले ₹80,000 तक लोन मिलता था, लेकिन अब 2025 में ₹90,000 रुपए तक लोन मिलता है। इसके साथ ही रेहड़ी-पटरी वालों को UPI से जुड़ा क्रेडिट कार्ड भी दिया जाता है। डिजिटल भुगतान करने पर खुदरा और थोक लेन-देन में कैशबैक की सुविधा भी मिलती है, जिससे कारोबार करना और आसान हो जाता है।
PM Svanidhi Yojana 2026 – लोन बिना गारंटी? 3/6
यह योजना लोगों के बीच लोकप्रिय हो रही है, क्योंकि इसमें ₹90,000 तक का लोन बिना किसी गारंटी के मिलता है। इस योजना के अंतर्गत मिलने वाली रकम तीन चरणों में दी जाती है, एक साथ नहीं। शुरुआत में कम राशि का लोन मिलता है। पहली किस्त समय पर चुकाने के बाद दूसरी किस्त में ज्यादा रकम दी जाती है। इस तरह दूसरी किस्त चुकाने पर तीसरी चरण में और भी अधिक लोन मिलता है। लाभार्थी की भुगतान क्षमता और भरोसे के आधार पर बढ़ाई जाती है लोन की राशि।
E-Shram Card Yojana 2026 : अब हर मजदूर को मिलेगी 3000 मासिक पेंशन, आवेदन प्रक्रिया शुरू
PM Svanidhi Yojana 2026 – ₹90,000 का लोन 4/6
योजना के अंतर्गत आवेदन स्वीकृत होने पर लाभार्थी को 3 चरणों में मिलता है लोन। पहले चरण में मिलते हैं ₹15,000। समय पर यह राशि चुकाने पर दूसरे चरण में मिलता है ₹25,000 का लोन। दूसरी किस्त भी तय अवधि लौटने पर तीसरे चरण में दिया जाता है एक साथ ₹50000 का लोन। इस तरह बिना किसी गारंटी के उपलब्ध कराया जाता है कुल ₹90,000 रुपए तक का लोन
PM Svanidhi Yojana 2026 – आधार कार्ड पर लोन 5/6
ज्यादा कागजी व्यवहार नहीं मांगती यह योजना। लोन आसानी से मिल जाता है। मात्र आधार कार्ड होना भी काफी है। लोन के बदले किसी तरह की गारंटी या सामान गिरवी रखना नहीं पड़ता। बस इतना ही नहीं, बल्कि इस लोन में EMI की भी सुविधा है। इस योजना से लोन प्राप्त करने के लिए आप किसी भी सरकारी बैंक में आवेदन कर सकते हैं। बैंक से फॉर्म लेकर जरूरी जानकारी भरे, आधार कार्ड की कॉपी लगाएं और जमा कर दें। बैंक द्वारा विवरण की जांच के बाद मंजूर कर दिया जाता है लोन।
PM Kisan 22nd Installment : किसानों के लिए अच्छी खबर, जल्द ही उनके खातों में ₹2000 जमा किए जाएंगे।
PM Svanidhi Yojana 2026 – कई लोगों को मिलेगा फायदा 6/6
सरकारी आंकड़े कहते हैं कि 9 दिसंबर 2025 तक पीएम सुनिधि योजना के जरिए 69.66 लाख से अधिक लोगों को मिला है इस योजना का फायदा। इस दौरान कुल ₹15,191 करोड़ रूपये के ₹1.01 करोड़ से ज्यादा लोन वितरित किए गए है। इनमें से डिजिटल लेनदेन से भी जुड़ चुके हैं करीब 48 लाख लाभार्थी। इस योजना के अंतर्गत लगभग 1.15 करोड़ रेहड़ी-पटरी और छोटे कारोबारियों तक लाभ पहुंचाना है सरकार का उद्देश्य।
