Gold Silver Price Today : चांदी 2 दिन में 15000 महंगी, सोना भी उछला, 6 जनवरी के ताजा दाम

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Gold Silver Price Today : चांदी 2 दिन में 15000 महंगी, सोना भी उछला, 6 जनवरी के ताजा दाम

Gold Silver Price Today:– सोने चांदी के दामों में उछाल का दौर फिर से जारी हो गया है. चांदी के दामों में फिलहाल जबरदस्त तेजी देखी जा रही है, जबकि सोने के दामों में भी उछाल जारी है. चांदी आज 6000 रुपए महंगी हुई है. जबकि 2 दिनों के अंदर चांदी के दामों में 15000 रुपए तक उछाल देखा गया है, इसी तरह से गोल्ड के दाम भी लगातार बढ़ रहे हैं. सराफा बाजारों में सोने और चांदी के ताजा दाम लागू हो गए हैं. एक्सपर्ट का मानना है कि शादियों का सीजन शुरू होने से पहले सोने और चांदी के दामों में तेजी दिखना शुरू हो गई है, आने वाले दिनों में सोने और चांदी के दामों में उतार-चढ़ाव और दिख सकता है.

सोना-चांदी महंगा : Gold Silver Price Today

सोना और चांदी लगातार महंगा हो रहा है, पिछले दो दिनों से दामों में तेजी देखी जा रही है. सोने के दामों में मंगलवार को भी उछाल दिखा है, जबकि चांदी के दामों में महंगाई ने फिर से रफ्तार पकड़ना शुरू कर दिया है.

6 जनवरी के दाम : Gold Silver Price Today
सोने के दामों की बात की जाए तो Bankbazaar.com के हिसाब से 6 जनवरी के दिन 22 कैरेट में 1 ग्राम की कीमत 12,775 रुपए है, कल यह दाम 12,645 रुपए थे, यानि दामों में 130 रुपए बढ़ गए हैं

22 कैरेट में 8 ग्राम सोने की कीमत आज 1,02,200 रुपए है, कल की कीमत 1,01,160 रुपए थी, यानि दामों में 1,040 रुपए बढ़े हैं. इसी तरह से 22 कैरेट में 10 ग्राम सोने की कीमत 1,27,750 रुपए है, कल की कीमत 1,26,450 रुपए थी, यानि दामों में 1,300 रुपए का इजाफा हुआ है.

24 कैरेट के दाम : Gold Silver Price Today

सोने में 24 कैरेट के 1 ग्राम की कीमत मंगलवार को 13,414 रुपए है, कल की कीमत 13,277 रुपए थी, यानि दामों में 137 रुपए बढ़े हैं. 8 ग्राम की कीमत 1,07,312 रुपए है, कल की कीमत 1,06,216 रुपए थी, यानि दामों में 1,096 रुपए बढ़े हैं, जबकि 10 ग्राम की कीमत 1,34,140 रुपए है, कल की कीमत 1,32,770 रुपए है, यानि दामों में 1,370 रुपए का इजाफा हुआ है.

चांदी भी महंगी : Gold Silver Price Today
चांदी के दामों में भी उछाल जारी है, 6 जनवरी के दिन सराफा बाजारों में 1 ग्राम चांदी की कीमत 271 रुपए है, जबकि कल यही दाम 265 रुपए थे, यानि दामों में 6 रुपए का इजाफा चांदी की कीमतों में देखने को मिला है.
चांदी में बढ़ोत्तरी : Gold Silver Price Today
चांदी के दामों की बात की जाए तो लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है. 1 किलो चांदी की कीमत 2,71,000 रुपए है, कल की कीमत 2,65,000 रुपए थी, यानि दामों में 6000 रुपए का इजाफा देखने को मिला है.

चांदी के दाम 2 दिनों में 15 हजार रुपए तक बढ़ गए हैं, सोमवार के दिन चांदी में 9000 रुपए का इजाफा देखने को मिला था, जबकि मंगलवार के दिन चांदी की कीमतों में 6000 रुपए का उछाल देखा गया है.

About The Author

Hello, I am Prakash Gehlot, Full Full-Time Blogger and Content Creator at Studyexpress.in the Website. I have 06+ years of experience in Digital Marketing and Content Creation in various fields like Govt Job, Exam Syllabus, Career News, Exams Preparation, etc

Leave a Comment

Join WhatsApp Channel