Silver Price Today : चांदी में सुपर ब्रेकआउट! 1 महीने में ₹1 लाख महंगी, 4 लाख के करीब पहुंचने की तैयारी

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Silver Price Today : चांदी में सुपर ब्रेकआउट! 1 महीने में ₹1 लाख महंगी, 4 लाख के करीब पहुंचने की तैयारी

Kisan Credit Card 2026 : किसानों को मिलने लगेगा! KCC पर 5 लाख तक का लोन? बजट में वित्त मंत्री ने किया था ऐलान

Silver Price Today : जानकारी

इस वक्त चांदी के दामों में देखने को मिल रही है जबरदस्त तेजी। बीते 1 महीने में ही ₹1,00,000 से ज्यादा बढ़ चुकी है चांदी की कीमत। 14 जनवरी को ₹2.89 लाख रुपए प्रति किलो पर बंद हुई MCX मार्च डिलीवरी वाली चांदी। लेकिन कारोबार के दौरान यह ₹2.91 लाख प्रति किलो तक पहुंच गई, जो अब तक का सबसे ऊंचा स्तर है। अंतर्राष्ट्रीय स्पॉट मार्केट में भी पहली बार करीब $93 डॉलर प्रति आउंस तक पहुंची थी चांदी। लेकिन इसके बाद इसमें 6% से ज्यादा की गिरावट आई। अब लोग सो रहे हैं कि क्या आगे भी ऐसे ही बढ़ता रहेगा चांदी का दाम?

Silver Price Today : डिटेल्स

फिलहाल करीब ₹2.89 लाख प्रति किलो चल रहा है MCX पर चांदी का भाव। पिछले महीने 15 दिसंबर 2025 को ₹1.97 लाख रुपए प्रति किलो पर बिक रही थी चांदी। इस तरह केवल एक महीने में ही दर्ज की गई करीब ₹1,00,000 की बढ़ोतरी। 31 दिसंबर को ₹2.35 लाख रुपए प्रति किलो था चांदी का भाव। इसका मतलब नए साल की शुरुआत से अब तक लगभग ₹55,000 तक महंगी हो चुकी है चांदी।

Silver Price Today : भाव में उछाल

अगर आने वाले दिनों की बात करें तो स्वयं को सिक्योरिटीज ने चांदी को लेकर जारी की है एक मजबूत आउटलुक रिपोर्ट। रिपोर्ट के अनुसार करीब 100% की तेजी के बाद चांदी कुछ समय तक ₹2.22 ला रुपए से ₹2.54 लाख रुपए प्रति किलो की रेंज में कारोबार कर रही थी। आगे बड़ी तेजी के लिए इस दायरे से बाहर निकालना जरूरी माना जा रहा था, और अब चांदी ने यह रेंज तोड़ दी है। फिलहाल करीब ₹2.9 लाख रुपए प्रति किलो के आसपास पहुंच चुका है चांदी का भाव।

PM Svanidhi Yojana 2026 : सरकार की ये गजब स्कीम, सिर्फ आधार कार्ड लाओ… ₹90000 ले जाओ, सरकार दे रही बिना गारंटी लोन…!

Silver Price Today : और कितना उछलेगी चांदी?

चांदी का मौजूदा चार्ट यह बता रहा है कि आगे भी तेजी की पूरी संभावना बनी हुई है। करीब ₹2,59,574 प्रति किलो का स्तर चांदी के लिए अहम सहारा माना जा रहा है। अगर मुनाफावसूली के कारण भाव में थोड़ी गिरावट आती है, तो यह लेवल ध्यान में रखना जरूरी होगा। तेजी का सिलसिला जारी रहने पर मीडियम टर्म में चांदी को सबसे पहले ₹2,96,737 प्रति किलो के आसपास रुकावट का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन अगर खरीदारी का दबाव बना रहता है, तो ₹3.50 लाख प्रति किलो के ऊपर निकल सकती है कीमत। इसके बाद करीब ₹3,56,871 प्रति किलो रहेगा अगला बड़ा लक्ष्य। बहुत मजबूत तेजी की स्थिति में ₹3,94,034 प्रति किलो के करीब तक भी पहुंच सकते हैं चांदी के भाव।

Silver Price Today : निवेशकों के लिए जरूरी बात

चांदी में ट्रेडिंग करते समय ₹2,22,502 से ₹2,54,174 की रेंज को खास तौर पर ध्यान में रखें। जब तक चांदी की कीमत ₹2,59,574 के ऊपर टिकी रहती है, तब तक तेजी का रुझान बना रहेगा और कमजोर नहीं होगा बुलिश मोमेंटम। ब्रोकरेज का मानना है कि फिलहाल सिर्फ चांदी ही नहीं, बल्कि पूरी कमोडिटी मार्केट में एक मजबूत सुपर साइकिल चल रही है, और इसके आगे भी जारी रहने की संभावना है।

Silver Price Today : ग्लोबल स्तर पर कम हुई चांदी की सप्लाई

साल 2025 में चांदी ने दिया है 160% से ज्यादा का रिटर्न। इंडस्ट्रियल इस्तेमाल और निवेश के लिए बढ़ती मांग मानी जा रही है इस तेज उछाल कि पीछे सबसे बड़ी वजह। चीन द्वारा चांदी के निर्यात पर रोक लगाए जाने से वैश्विक बाजार में बिगड़ गया है सप्लाई और डिमांड का संतुलन। इसी कारण दुनिया भर में बन गई है सिल्वर डेफिसिट की स्थिति। फिलहाल यह कमी करीब 2500 टन प्रति वर्ष आंकी जा रही है, जो आने वाले समय में बढ़कर 5000 टन सालाना तक पहुंच सकती है।

Silver Price Today : लंबे समय से सिल्वर डेफिसिट की स्थिति

पिछले करीब पांच सालों से चांदी की मांग उसकी सप्लाई से लगातार ज्यादा बनी हुई है, इसी वजह से बाजार में डेफिसिट की स्थिति पैदा हो रही है। इस कुल मांग का लगभग 50% हिस्सा इंडस्ट्रीज़ से आता है, खासकर सोलर पैनल और इलेक्ट्रिक व्हीकल जैसे सेक्टर्स से। चांदी ऐसी कमोडिटी है जिसकी पैदावार तुरंत बढ़ाना आसान नहीं है। इसका कारण यह है कि करीब 70% चांदी दूसरी धातुओं की माइनिंग के दौरान बाय-प्रोडक्ट के रूप में निकलती है। इसके अलावा, नए माइनिंग प्रोजेक्ट्स बहुत कम सामने आ रहे हैं और खनन की लागत भी लगातार बढ़ती जा रही है, जिससे सप्लाई पर और दबाव पड़ रहा है।

Silver Price Today : मास्टरमाइंड चाइना

चाइना वैश्विक स्तर पर चांदी की सप्लाई में बेहद अहम भूमिका निभाता है और दुनिया की करीब 60–70% सिल्वर सप्लाई से जुड़ा हुआ है। इसके साथ ही, चीन दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा सिल्वर उत्पादक भी है। हाल ही में चीन ने चांदी समेत कई दूसरे खनिजों के निर्यात पर सीमाएं लगाने का फैसला किया है। इस कदम से अंतरराष्ट्रीय बाजार में सप्लाई और घटने की संभावना है। इसी वजह से जो ग्लोबल सिल्वर डेफिसिट अभी करीब 2500 टन प्रति साल है, उसके आगे चलकर बढ़कर 5000 टन सालाना तक पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है।

Silver Price Today : चाइना में चांदी का भाव

रिच डैड पुअर डैड के लेखक और जाने-माने निवेशक रॉबर्ट कियोसाकी ने चांदी को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि चीन में चांदी फिजिकल मार्केट में करीब 105 डॉलर प्रति आउंस पर बिक रही है, जबकि अमेरिका में इसका भाव लगभग 92 डॉलर है। उनके मुताबिक यह फर्क बताता है कि फिजिकल चांदी की भारी कमी है। चीन तेजी से फिजिकल मेटल खरीद रहा है। वहीं EV, सोलर पैनल और इंडस्ट्री से चांदी की मांग बढ़ती जा रही है। कियोसाकी का कहना है कि अब चांदी की कीमत पेपर नहीं, बल्कि फिजिकल मार्केट तय करेगा। चीन का ऊंचा भाव आगे चांदी में तेजी का संकेत देता है।

About The Author

Hello, I am Prakash Gehlot, Full Full-Time Blogger and Content Creator at Studyexpress.in the Website. I have 06+ years of experience in Digital Marketing and Content Creation in various fields like Govt Job, Exam Syllabus, Career News, Exams Preparation, etc

Leave a Comment

Join WhatsApp Channel