PM Surya Ghar Yojana : रेवाड़ी में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत उपभोक्ताओं को बिजली बिलों से राहत और सौर ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा दिया जा रहा है।
डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि पात्र परिवारों को दी जा रही सब्सिडी के चलते सोलर सिस्टम लगवाना काफी किफायती हो गया है। जिन उपभोक्ताओं के लिए प्रारंभिक निवेश करना संभव नहीं है, उनके लिए सरकारी बैंकों के माध्यम से न्यूनतम ब्याज दर पर ऋण सुविधा भी उपलब्ध करवाई गई है।
डीसी ने बताया कि सरकार ने आय वर्ग के अनुसार सब्सिडी को विभिन्न श्रेणियों में विभाजित किया है ताकि आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को अधिकतम लाभ मिल सके।
Ayushman Card Update : काम की बात : आयुष्मान कार्ड से मिलेगा 10 लाख रुपये तक का FREE इलाज? कैसे बनवाएं कार्ड और कैसे उठाएं फायदा
योजना के तहत अंत्योदय परिवार जिसकी वार्षिक आय 1.80 लाख रुपये तक एवं वार्षिक खपत 2400 यूनिट तक है उन्हें दो किलोवाट सोलर सिस्टम पर केंद्र सरकार से 60 हजार रुपये तथा हरियाणा सरकार से 50 हजार रुपये कुल एक लाख 10 हजार रुपये की सब्सिडी प्रदान की जा रही है।
तीन लाख रुपये तक वार्षिक आय एवं 2400 यूनिट वार्षिक खपत वाले परिवारों को दो किलोवाट पर केंद्र से 60 हजार रुपये और प्रदेश सरकार से 20 हजार रुपये, कुल 80 हजार रुपये का अनुदान दिया जा रहा है।
PM Kisan Yojana 24th Installment : किसानों को किस दिन मिल सकती है 24वीं किस्त, चेक करें क्या आप हैं पात्र या नहीं
इसके अलावा तीन लाख रुपये से अधिक आय वाले घरेलू उपभोक्ताओं को केंद्र सरकार द्वारा एक किलोवाट पर 30 हजार रुपये, दो किलोवाट पर 60 हजार रुपये तथा तीन किलोवाट तक की क्षमता पर कुल अधिकतम 78 हजार रुपये की सब्सिडी उपलब्ध करवाई जा रही है।